26.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक ! घर में खेल रही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म…

 

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में फिर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। भावनपुर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी बच्ची का पिता सोमवार सुबह घर से टेंपो लेकर निकल गया था। कुछ देर बाद बच्ची की मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत चली गई। बच्ची घर पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नावेद पुत्र इस्लाम दीवार फांदकर घर में घुस आया। वह बच्ची को एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची की मां खेत से लौटी। उसने बच्ची की हालत देख मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।


सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी नावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पैसे का लालच देकर परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

Banda : महिला दिवस पर नारी उत्थान पर हुई चरचा, योजनाओ कि दी जानकारी …

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

City News Uttar Pradesh

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़