City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

 

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव के असोहा क्षेत्र में बुआ-भतीजी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर से पर्दा उठ गया है। आइजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार शाम सात बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बुआ-भतीजी की हत्या एकतरफा प्यार में हुई। घटना करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दोनों पड़ोसी गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं। इनमें से एक विनय है, जबकि दूसरा आरोपित नाबालिग है। तीनों किशोरियों को गेहूं में रखने वाली दवा पिलाई गई थी, इससे दो की मौत हो गई और तीसरी अचेत हो गई। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है और हालत में सुधार है। इससे पहले सुबह करीब 9:30 बजे कड़ी सुरक्षा में दोनों किशोरियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

unnao case khulasa (city news uttar pradesh) 1

आइजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पड़ोसी गांव के युवक विनय और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है। विनय ने बताया कि उसके खेत किशोरियों के खेत के पास हैं। लॉकडाउन के दौरान वह एक किशोरी से प्रेम करने लगा। उसने मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया था। इससे वह आक्रोशित था। बुधवार को वह किशोरी की हत्या के इरादे से अपने खेत पर गया था। वहां तीनों किशोरियां अपने खेत में चारा काट रही थीं।

वह चिप्स और पानी लेकर अपने एक दोस्त के साथ खेत में पहुंचा। किशोरियां भी चिप्स लेकर पहुंची थींं। पहले सबने मिलकर नमकीन और चिप्स खाए। उसके बाद विनय द्वारा लाया गया पानी पीया। पानी में जहर मिलाया गया था। विनय वह पानी सिर्फ एक किशोरी को पिलाना चाहता था जिससे वह प्रेम करता था, लेकिन तीनों किशोरियों ने जबरन वह पानी पी लिया। इससे दो किशोरियों की मौत हो गई और तीसरी अचेत हो गई। उसने घर में रखा कीटनाशक पानी में मिलाया था। चूंकि नमकीन चटपटी और मसालेदार थी, इसलिए पानी के कड़वा होने का उन्हें अहसास न हुआ।


उन्नाव जिले के असोहा थाने क्षेत्र एक गांव में बुधवार की रात तीन किशोरियां गांव के बाहर एक सरसाें के खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली थीं। इनमें से दो किशोरियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि तीसरी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मृतक किशोरियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पोस्टमार्टम में जहर की आशंका जताई गई थी। इसके चलते बिसरा सुरक्षित कर लिया गया था। आइजी लखनऊ के मुताबिक दोनों की एक ही प्रकार का जहर खाने से मौत हुई। जांच में सामने आया है कि तीनों लड़िकयों ने गांव की ही एक दुकान से कुछ चिप्स के पैकेट खरीदे थे। शव बरामदगी स्थल से 25 मीटर दूर चिप्स के खाली पैकेट के साथ-साथ नटखट कुरकुरे के दो पैकेट व नमकीन का एक पैकेट मिला है। वहीं पर पान की ताजा पीक और एक सिगरेट भी मिली है। सबसे खास बात इससे कुछ दूरी पर ही पुलिस को एक कीटनाशक का खाली पड़ा नया रैपर भी बरामद हुआ है।

घटनास्थल के पास ही दफन किए गए किशोरियों के शव :

बुआ-भतीजी के अंतिम संस्कार में प्रशासन को सुबह साढ़े नौ बजे सफलता मिली। घटनास्थल से सौ मीटर दूरी पर ही दोनों के शव दफनाए गए। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। माहौल न बिगड़े, इसके लिए पहले से पूरी तैयारी थी। मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार से लेकर एडीजी, आइजी, डीएम, एसपी आदि भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में डटे रहे। गांव के चारों तरफ पुलिस का पहरा रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण “तड़का”: ‘शहर में बना चर्चा का विषय

जांच टीम आ गई : अब “पर्दा उठेगा भेद खुल जायेगा “! …

डीएम आनंद सिंह के निर्देश : वैक्सीनेशन नहीं तो “वेतन ठन-गोपाल” …

City News Uttar Pradesh

Banda : जिले में 95 ग्राम पंचायतों में 20 जून को होगी पहली बैठक …

डीएम अनुराग को ज्ञापन : नवरात्र व्यवस्थाओं पर आफत के बादल ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के ‘नेतृत्व’ में निकली ‘ऐतिहासिक तिरंगा’ यात्रा: देशभक्ति के ‘रंग में रंगा’ शहर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़