City News Uttar Pradesh
बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
उत्तर प्रदेश

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खाद की कमी के हालात जल्द नहीं बदले तो यह कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है! खरीफ सीजन में कुदरत के हाथों छले गए किसान रबी से आस लगाए हुए हैं। यही वजह है कि चालू सीजन खत्म होने से पहले ही उन्होंने आगामी फसल की तैयारी शुरू कर दी है।

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !

ऐसे में किसानों के बीच खाद हासिल करने के लिए मारामारी की स्थिति मची हुई है। सरकारी बिक्री केंद्रों पर खाद हासिल करने के लिए किसानों को बड़े सवेरे से ही कतार लगानी पड़ती है फिर भी निराशा हाथ आती है।

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
पिछले दिनों खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने जाम भी लगाया था। हालात किसानों को सहूलियतें देने के तमाम बड़े-बड़े दावों की पाले खोलते नजर आ रहे हैं। ये स्थिति तब है जब रबी सीजन शुरू नहीं हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में खाद की मांग में भारी इजाफा हो सकता है। किसानों के बीच मारामारी की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे निपटने के लिए शासन-प्रशासन को अभी से ही खाद की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। वितरण के पुख्ता इंतजाम बनाने होंगे।

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !
विदित हो कि चालू खरीफ सीजन में मौसम की बेरुखी की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान रबी सीजन से आशान्वित हैं। यही वजह है कि सीजन की शुरुआत से पहले ही खाद के लिए मारामारी मचने लगी है।

बांदा प्रशासन रहे सावधान
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है की पुलिस खाद वितरण में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है। आगे व्यवस्था को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। खाद वितरण केंद्रों के बाहर पुलिस के बंदोबस्त रहेंगे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?

City News Uttar Pradesh

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति नें स्वंय को गोली मारकर की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर रवि काना की ‘रिहाई’ से मचा हड़कंप: जेल अधीक्षक व जेलर पर ‘मुकदमा’ दर्ज

City News Uttar Pradesh

बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी मत हासिल करनें में प्रदेश में बनाया कीर्तमान

City News Uttar Pradesh

रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़