City News Uttar Pradesh
डीएम का विभागों को "अल्टीमेटम": सचिव से स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर कार्रवाई के आदेश
उत्तर प्रदेश

डीएम का विभागों को “अल्टीमेटम”: सचिव से स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर कार्रवाई के आदेश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम जे.रीभा ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में ‘अफसरों’ पर ‘सख्ती का चाबुक’ चला दिया। वसूली में ‘ढिलाई’ पर उन्होंने ‘साफ चेतावनी’ दी कि सुस्ती बर्दाश्त नहीं होगी। मण्डी की वसूली कम पाये जाने पर संबंधित मण्डी सचिव से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया। परिवहन व आबकारी विभाग को वसूली बढ़ाने और प्रवर्तन कार्य तेजी के निर्देश दिये।

डीएम का विभागों को "अल्टीमेटम": सचिव से स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर कार्रवाई के आदेश

डीएम ने नायब तहसीलदारों को बड़े बकायेदारों से धनराशि वसूली का लक्ष्य देकर कहा “तेजी लाओ, टालमटोल बंद करो, हर हाल में लक्ष्य पूरा करो”। तहसीलदारों को आरसी की वसूली शीघ्र पूर्ण करने का आदेश मिला। राजस्व वादों के निस्तारण में उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि एक साल से अधिक पुराने वाद अब लम्बित नहीं रहने चाहिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विवादित भूमि प्रकरणों की पुलिस-राजस्व संयुक्त टीम से मौके पर जांच, और मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को शीघ्र लाभ दिलाने के सख्त निर्देश दिए।

डीएम का विभागों को "अल्टीमेटम": सचिव से स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर कार्रवाई के आदेश

डीएम ने चेताया “आईजीआरएस में असंतुष्ट फीडबैक नहीं आना चाहिए। शिकायत कर्ता से सीधी बात करें, समस्या हल करें और तभी संतुष्ट फीडबैक भेजें।” मत्स्य पालन, कृषि भूमि पट्टा आवंटन, आडिट आपत्तियों और न्यायालय के वादों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया “काम समय पर करो, वरना कार्रवाई तय है”।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महा पर्व मनाने से मतदाता सूची नें बहुतों को किया बाहर, लगभग 58 प्रतिशत मतदान

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में ‘मैन पावर’ का भारी संकट: 24 नई बसों की सेवा लटकी, यात्रियों की ‘टकटकी’ जारी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण नें पकड़ी जल जीवन मिशन की लापरवाही: अधिकारियों को फटकार लगाई

रिश्ते हुए शर्मसार: बांदा में सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश, ससुर के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरों मिश्रा का ‘छलका’ दर्द: बोले, योगी की ‘मंशा’ पर अफसर ‘फेर’ रहे पानी !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम नें चौरी-चौरा शताब्दी समारोह को देशभक्ति के रंग मे “आनन्द मय” बनाया…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़