29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा मे निकली 'ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा' : गूंजा 'भारत माता' की जय
उत्तर प्रदेश

बांदा मे निकली ‘ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा’: गूंजा ‘भारत माता’ की जय

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। आधा दर्जन मण्डलों में एक साथ तिरंगा यात्राओं का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

बांदा मे निकली 'ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा' : गूंजा 'भारत माता' की जय

बांदा विधानसभा के बांदा दक्षिणी मण्डल की तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय पीली कोठी से मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन के नेतृत्व में निकली। यात्रा बाबूलाल चौराहे से अमर टाकीज रोड, चौक बाजार, महेश्वरी देवी चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ।

बांदा मे निकली 'ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा' : गूंजा 'भारत माता' की जय

समापन सभा में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने तिरंगे को भारत की अस्मिता, सम्मान और बलिदानों की पहचान बताया। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा 7 अगस्त 1906 को कोलकत्ता में पहली बार हरा, पीला और लाल रंग का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

बांदा मे निकली 'ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा' : गूंजा 'भारत माता' की जय

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने केसरिया, सफेद और हरे रंग की तीन पट्टियों वाला, बीच में नीला अशोक चक्र युक्त तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया। यह ध्वज केवल कपड़ा नहीं, बल्कि देश की आत्मा है।

बांदा मे निकली 'ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा' : गूंजा 'भारत माता' की जय

पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना ने कहा की “घर-घर तिरंगा फहराना उन अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।” रामलीला मैदान में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन तिरंगे के सम्मान में उमड़ी देशभक्ति की लहर देर तक लोगों के दिलों में गूंजती रही।

बांदा मे निकली 'ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा' : गूंजा 'भारत माता' की जय

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जाग्रति वर्मा, संतोष नायक, अखिलेशनाथ दीक्षित, पार्वती गुप्ता, लखन राजपूत, अमित सेठ भोलू, इंद्रजीत राजपूत, द्वारिका सोनी, वीरेंद्र सक्सेना, अमर सिंह, मनोज निगम लाला, राजर्षि शुक्ला, अजीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- अवैध खनन पर ग्रमीणों ऩे बोला धावा, खनन कर्ता ट्रैक्टर जेसीबी मशीनें छोड़ कर भागे।

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का सख्त रुख: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

किसानों की किस्मत पर “माहू का हमला” : खामोश है कृषि विभाग का अमला !

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत का स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर: बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

बांदा में नवविवाहिता ने लगाई फांसी: परिजनों ने कहा- बाइक की मांग को लेकर की गई हत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़