चित्रकूट। जिले में ओवर लोडिंग के साथ अवैध परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। जो सोमवार की रात नए पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई में देखने में मिला। उन्होंने नौ ट्रक पकड़े। जिसमें तीन ओवर लोड थे। जबकि में पांच बिना रवन्ना के थे और एक फर्जी रवन्ना में खनिज सामग्री का परिवहन कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के सड़क में उतरने से अधिकारियों में खलबली मच गई। बताते हैं कि आइजी चित्रकूटधाम से मुलाकात करने एसपी मंडल मुख्यालय बांदा गए थे। देर शाम वह लौट रहे थे। झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में भरतकूप के पास उनकी नजर ओवरलोड ट्रकों पर पड़ी तो वह ठहर गए। हाईवे पर बेधड़क फर्राटा मार रहे ओवरलोड ट्रकों को चेक करने लगे। उन्हें कई ट्रकों में ओवर लोडिंग व कागजात की गड़बड़ी मिली। उनके चालकों के मोबाइल फोन बंद करा दिए। बताते हैं कि जैसे अधीनस्त पुलिस अफसरों को भनक लगी कि एसपी ट्रकों को चेक कर रहे हैं तो वह भी आनन-फानन सड़क में उतर पड़े। जिला मुख्यालय से लेकर भरतकूप के बीच सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, भरतकूप थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता, कर्वी कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह व चौकी प्रभारी शिवरामपुर राकेश मौर्य चेकिंग करने लगे। खनिज अधिकारी सनी कौशल व एआरटीओ भी पहुंच गए।

– खनिज अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा
खनिज अधिकारी सनी कौशल ने बताया कि सोमवार की रात भरतकूप और शिवरामपुर में चलाए गए चेकिंग अभियान में नौ ट्रक सीज किए गए हैं। जिसमें सात ट्रक भरतकूप थाना और दो ट्रक शिवरामपुर चौकी के सुपुर्द है। तीन ट्रक ओवर लोड पाए गए हैं। जबकि पांच ट्रक बिना रायल्टी (रवन्ना) के थे। इन ट्रक मालिकों के खिलाफ एफआईआर भरतकूप थाना में दर्ज कराई गई है।
– एक ट्रक फर्जी रवन्ना में लेकर जा रहा था गिट्टी
एक प्रयागराज का ट्रक फर्जी रवन्ना में भरतकूप से गिट्टी लादकर जा रहा था। इस ट्रक चालक मो फारुक, मालिक और क्रशर संचालक रोहित इंटरप्राइजेज श्यामजी क्रेशर समेत रवन्ना देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। खनिज अधिकारी बताया कि फर्जी रवन्ना मामले की अलग से विशेष जांच कराई जाएगी। उसमें जो अन्य दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
