City News Uttar Pradesh
बीएड प्रवेश परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश

बीएड प्रवेश परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को आयोजित की गई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच सोमवार से शुरू हो चुकी है। इसके लिए नामित की गई एजेंसी ने झांसी विश्वविद्यालय में डेरा डाल लिया है। 30 जून से पहले परिणाम जारी करने की तैयारी है।

बीएड प्रवेश परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट
B.Ed entrance exam: Checking of answer sheets begins, result will come before June 30

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा प्रदेश के 51 जिलों में बनाए गए 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें पंजीकृत 2.23 लाख अभ्यर्थियों में से 1.93 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब विश्वविद्यालय की 30 जून के पहले परिणाम जारी करने की योजना है। इसके लिए सोमवार को उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए बीयू की ओर से नामित की गई एजेंसी की टीम ने यहां डेरा डाल लिया है। अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की स्कैनिंग शुरू कर दी गई है।

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने जिलों में डाला डेरा

बुंदेलखंड विवि के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 जून से पहले परिणाम जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी बीयू की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा 15 जून को हुई थी और परिणाम 30 जून को जारी कर दिया गया था। तब अभ्यर्थियों की संख्या 4.72 लाख थी और परीक्षा का आयोजन 1108 केंद्रों पर किया गया था। जबकि, इस बार पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, ऐसे में परिणाम भी पिछले साल के मुकाबले कम अवधि में आने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर पालिका का चला चाबुक: दुकानदारों पर जुर्माना, 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

‘तांडव’: फसल चौपट, आशियाने हुए धराशाई, मुआवजे की आस में ‘डीएम दरबार’ में किसान

City News Uttar Pradesh Desk

अपर मुख्य सचिव व डीएम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण : स्पोटर्स टीमें बनाये जाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

City News Uttar Pradesh

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज दम तोड़ रहा, स्वास्थ्य मंत्रालय फाइलों में सो रहा: व्यवस्था आईसीयू में

ब्रेकिंग न्यूज़