23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा विकासखंड में किसानों के बीच बीज वितरण किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

कार्यक्रम में मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार नई योजनाएं और सुविधाएं लेकर आ रही है। बीज वितरण कार्यक्रम इसी दिशा में एक कदम है, जिससे किसान बंधु अपने खेतों में अधिक और बेहतर उत्पादन कर सकें।

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा बनाया जाए। इस पहल से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और संसाधन मिलेंगे, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मंत्री रामकेश द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: किया बीज वितरण

राज्य मंत्री ने कहा कि बांदा के किसानों के लिए कई अन्य योजनाएं भी लाई गई हैं, जो किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ खेती की उन्नत तकनीकों का लाभ देने में मददगार साबित हो रही हैं।  बीज वितरण के अलावा, कृषि यंत्रों की उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसान कम खर्च में अधिक उपज प्राप्त कर सकें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

City News Uttar Pradesh

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

विधायक प्रकाश द्वारा ‘फाइनल मुकाबले’ का शुभारंभ: ‘बांदा’ ने कानपुर को दी करारी ‘मात’

City News Uttar Pradesh

ठंड में गर्मी का अहसास, बुंदेलखंड में बढ़ जाएगी फसलों की प्यास

City News Uttar Pradesh

विधानसभा सत्र में गूंजा अवैध खनन का मामला : सपा विधायक अनिल प्रधान

Banda : सीबीआई की गुजारिश : यौन उत्पीड़न बच्चों के नाम पर चार्ज सीट पर स्याही लगाई जायें …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़