
- विनोद मिश्रा
बांदा। मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश सहित अन्य विधायकों की पहल रंग लाई है। चारों विधानसभाओं में नौ पुल बनेंगे। मध्य प्रदेश से जुड़ने का रास्ता भी सुगम होगा। पुलों का जाल बिछेगा। यह सभी लघु पुल 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे। सदर विधान सभा क्षेत्र में खुरहंड से गिरवां गोहड़िया होते हुए स्योढ़ा घाट (मध्य प्रदेश सीमा) तक मार्ग के किमी दस में लघु सेतु के निर्माण से यूपी से एमपी का सफर भी आसान होगा।

जिले में नौ पुलों के बनने से एक स्थान से दूसरे कस्बे जाने का आवागमन आसान होगा। दरहसल शासन ने लघु सेतु के प्रस्तावों की मंजूरी दी है। जिसमें जिले की सदर विधान सभा क्षेत्र में खुरहंड से गिरवां गोहड़िया होते हुए स्योढ़ा घाट (मध्य प्रदेश सीमा) तक मार्ग के किमी दस में लघु सेतु का निर्माण कार्य 1.71 करोड़ रुपये की कीमत से किया जाएगा। इसी प्रकार से हस्तम संपर्क मार्ग के गड़ा नाला में सकरी पुलिया के स्थान पर लघु सेतु का निर्माण कार्य 1.6 करोड़ रुपये, शहर में इलाहाबाद बैंक से जिलाधिकारी आवास होते हुए रोडवेज तक लघु सेतु का निर्माण कार्य 0.21 करोड़ रुपये की लागत से किया होगा।

तिंदवारी विधानसभा में बांदा बहराइच मार्ग से चहितारा पचुल्ला मार्ग के किमी छह में स्थित रपटे के निर्माण 9.06 करोड़ की लागत से किया जाएगा। नरैनी विधान सभा में नेढुवा सम्पर्क मार्ग के किमी तीन में पुल का निर्माण 2.04 करोड़ की लागत से होगा। बांदा-बिसंडा-ओरन-नादी-भौरी मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-133) के किमी 33 में सकरी पुलिया के स्थान पर लघु सेतु का निर्माण कार्य 1.74 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

वहीं बबेरू विधान सभा क्षेत्र के अंर्तगत बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर राज्य मार्ग संख्या-134 पर दो लघु सेतु का जिसमेें पहला 3.92 करोड़ व दूसरा 0.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएगें। इसी प्रकार से अतर्रा-ओरन-कमासिन-दांदौ मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग) पर किमी 20 में क्षतिग्रस्त रपटे के स्थान पर दस मीटर स्पान की आरसीसी बाक्स कलवर्ट का निर्माण 0.82 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
