28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे
उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना की। जवारे निकले औऱ सागों का प्रदर्शन हुआ।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे
Devotees throng the temples on the Ashtami of Shardiya Navratri: Nathe songs, came out

इस दौरान देवी के महागौरी स्वरूप को पूजा और अठवाईं चढ़ाईं। साथ ही मन की मुरादें मांगी। जिनकी मुराद पूरी हुई उन्होेंने कठिन तपस्या के बाद मंदिर पहुंचकर देवी के दर्शन किए।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे
Devotees throng the temples on the Ashtami of Shardiya Navratri: Nathe songs, came out

महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौसठ जोगिनी, मरही माता, कालका देवी, महामाई मंदिर में सुबह से महिलाओं का तांता लगा रहा। बबेरू में मढ़ीदाई मंदिर, शिव मंदिर, बाकल देवी आदि मंदिरों में सुबह से पूजन-अर्चन करने वालों की भीड़ रही।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे
Devotees throng the temples on the Ashtami of Shardiya Navratri: Nathe songs, came out

महिलाओं ने अठवाई चढ़ाई। कन्या भोज के आयोजन हुए। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने सांग व घंटा चढ़ाए। तमाम श्रद्धालु सिर पर जवारे लेकर जत्थे के साथ मंदिरों में उपस्थित हुए।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे
Devotees throng the temples on the Ashtami of Shardiya Navratri: Nathe songs, came out

अतर्रा में शीतला माता, बड़ी माता, छोटी माता, गौरा बाबा धाम, भद्रकाली में महिलाओं की खासी भीड़ रही। पहाड़िया दाई मंदिर में भी भारी भीड़ रहीं। उधर, खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना, छतरपुर, सतना आदि जिलों से भी हजारों श्रद्धालु देवी दर्शन को आए।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे
Devotees throng the temples on the Ashtami of Shardiya Navratri: Nathe songs, came out

मान्यता है कि अष्ठमी को विंध्यवासिनी देवी पहाड़ के ऊपर स्थित मंदिर में विराजमान रहती हैं, इसलिए श्रद्धालु पहाड़ के ऊपर पहुंचे और पूजन-अर्चन किया। बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ। देर शाम देवी पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परियोजना अधिकारी राकेश की प्रशासनिक क्षमता की “वाह”, अवैध कब्जा वालों को “झटका”

City News Uttar Pradesh

चुनावी रंजिश में प्रधान को बंधक बनाकर लाठियों से पीटा, गला कसने का किया प्रयास, हालत गंभीर ….

City News Uttar Pradesh

बूथों का भ्रमण कर लगाई गई चौपाल, चुनाव के मद्देनजर पुलिस दिखा रही सक्रियता

City News Uttar Pradesh

दांदौ पुल पर ‘मौत का गड्ढा’ ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : जिला कारागार में 60 वर्ष से ऊपर के 88 बंदियों का किया गया कोविड टीकाकरण ….

बांदा : फूड प्वाइजनिंग से परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़