City News Uttar Pradesh
अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप
Other

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है की अस्पताल हाउस फुल से हो रहे है। जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कालेज तक में बुखार पीड़ितों का जमावड़ा है। जांच में ज्यादातर मरीजों के प्लेटलेट्स कम हैं। डॉक्टर वायरल फीवर मानकर इलाज कर रहे हैं।

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप
Hospitals are becoming house full, fever and dengue outbreak are not stopping

निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकारी आंकड़ों में मरीजों की संख्या दर्ज नहीं है। इसी वजह से डेंगू पीड़ित के इलाके में जांच और रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप
Hospitals are becoming house full, fever and dengue outbreak are not stopping

डाक्टर मोहन मिश्रा का कहना है कि मरीजों में पांच से 10 फीसदी तक डेंगू लक्षण वाले हैं। सीबीसी जांच में प्लेटलेट्स कम मिल रहे हैं। लगातार बुखार, शरीर में चकत्ते हो रहे हैं। पिछले पखवारे से ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ एके श्रीवास्तव का कहना है की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। निजी पैथोलॉजी और अस्पताल संचालकों को पत्र जारी करेंगे। उनसे हर दिन रिपोर्ट मांगी जाएगी। प्लेटलेट्स कम होने वाले मरीजों का अलग विवरण लिया जाएगा। नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप
Hospitals are becoming house full, fever and dengue outbreak are not stopping

हैरान करने वाली बात ये है कि मेडिकल कॉलेज कर्मी अपर्णा द्विवेदी और आदित्य कुमार डेंगू का इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में डेंगू के इलाज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में सारी सुविधाएं हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में कोई डेंगू मरीज भर्ती नहीं है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : हरा सोना फिर लुटा, शासन-प्रशासन पर खामोशी का “मास्क” …

अन्ना पशुओं का कथा पुराण नहीं बन पा रहा सत्य कथा: प्रशासन परेशान

यूपी : उड़न दस्ते पकड़ेंगे निकाय चुनाव की गड़बड़ियां, दो लाख से अधिक की नकदी हो जाएगी जब्त

City News Uttar Pradesh

Banda- खातों में गलत इंट्री से मनरेगा मजदूरों का बैंको में भुगतान फंसा…

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना दलालों का अड्डा? कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- इलाज के नाम मरीजों की जेब पर डाका ?

मुख्य विकास अधिकारी मौर्या नें दो “आंगनों” में की ताक- झांक, सब कुछ मिला “बेहद खराब” !

ब्रेकिंग न्यूज़