City News Uttar Pradesh
मुख्य विकास अधिकारी मौर्या नें दो "आंगनों" में की ताक- झांक, सब कुछ मिला "बेहद खराब" !
Other

मुख्य विकास अधिकारी मौर्या नें दो “आंगनों” में की ताक- झांक, सब कुछ मिला “बेहद खराब” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या नें विकासखंड बड़ोखर खुर्द के पडुई ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया।इस दौरान दो आंगनबाड़ी केंद्रों को देखा की इनके अंगने में क्या काम हुआ है। निरीक्षण के समय दोनों केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित तो मिली, किंतु उनके सेंटर पर उपस्थित होने वाले बच्चों की संख्या बहुत कम पाई गई। आंगनवाड़ी केंद्र पर आवश्यक अभिलेखों में अनेक त्रुटियां मिली। कई पंजिका अपूर्ण थीं।

मुख्य विकास अधिकारी मौर्या नें दो "आंगनों" में की ताक- झांक, सब कुछ मिला "बेहद खराब" !
Chief Development Officer Maurya peeped in two “courtyards”, found everything “very bad”!

आंगनबाड़ी कार्यकत्री संतोष कुमारी एवं लज्जा साहू द्वारा बताया गया कि उनके केंद्र पर सैम और मैम बच्चों की उचित प्रकार से देखभाल की जा रही है। कमजोर बच्चों को एनआरसी सेंटर पर रेफर करने पर उनके अभिभावक बच्चों को लेकर नहीं जाते हैं । विकासखंड बड़ोखर की मुख्य सेविका प्रतिभा त्रिपाठी भी उपस्थित हुई। दोनों कार्यकत्रियों द्वारा स्मार्टफोन द्वारा भरी जाने वाली सूचना अपडेट नहीं पाई गई। पोषण ट्रैकर पर अत्यधिक सूचनाएं दोनों ही कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं भरी गई।

इस केंद्र पर मुख्य सेविका की भूमिका भी संतोषजनक नहीं पाई गई । कई बच्चों को अप्रैल और मई माह का पोषाहार नहीं बांटा गया। आंगनवाड़ी केंद्र पर सर्वे रजिस्टर , प्रतिदिन का रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर, सेम मैम रजिस्टर, एमपीआर रिपोर्ट तथा वजन रिपोर्ट अपडेट नहीं मिली। मुख्य विकास अधिकारी नें इन सभी अभिलेखों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देशित दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यविकास अधिकारी के स्टोनों अनूप रावत भी साथ में थे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का विपक्ष पर हमला : भ्रष्टाचार और कमीशन को माना गया विकास !

चौहरा हत्याकांड का खुलासा : पत्नी के बहनोई से बात करने के शक में हुई थी हत्याए, समधी हुआ गिरफ्तार

अन्ना पशुओं का कथा पुराण नहीं बन पा रहा सत्य कथा: प्रशासन परेशान

पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा विपक्षी दलों को झटका: पार्टी में शामिल नेता बोले “आईलवयू”

City News Uttar Pradesh

कहां छुप गया कठोर “अब्बास” तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा “आभास” !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद की प्रशासनिक कुशलता : मंत्री का गुस्सा हुआ शांत ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़