- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो दबंग मनचले युवकों ने एक छात्रा को विद्यालय के बाहर पकड़ लिया। उसे घसीटने लगे। वह बचकर भागी। लोगों को देख आरोपी भी धमकाते हुए वहां से भाग गये । इस घटना से छात्रा सहमी हुई है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर केन पथ में दसवीं की छात्रा है। चार नवंबर को दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद विद्यालय से गेट के बाहर निकली थी।

इस दौरान उसे पहले से ही मौजूद आरोपी अरुण कुमार निवासी मुहल्ला जेल रोड अपने एक साथी के साथ उसको दबोच लिया। मुंह बंद कर घसीटते ले जाने लगा। छेड़छाड़ की। बेटी ने मदद के लिए शोर मचाया और किसी तरह अपने को छुड़ाकर वहां से भागी। लोगों ने जब यह देखा तो बेटी को बचाने के लिए वे आगे बढ़े। आरोपी धमकाते हुए रेलवे क्रासिंग से भाग गए। आरोप है कि यह आरोपी पूर्व में भी अपनी बंदूक से पुत्री को पहले भी धमका कर डरा चुका है। इस घटना के बाद से बेटी डरी और सहमी रहती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
