- विनोद मिश्रा
बांदा। रूस के द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों के मद्देनजर स्थानीय छात्रों ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल वापस लाए जाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है। इस संबंध में छात्रों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मृत भारतीय छात्र के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद भारत सरकार से दिए जाने की मांग छात्रों ने की है। यह भी कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

छात्र नेता शैलेंद्र कुमार, लव सिन्हा, उत्तर प्रदूश स्टूडेंट यूनियन अतुल साहू, उत्कर्ष कुमार समेत छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन मे भारत सरकार से मांग की है कि भारत के 10 हजार से भी अधिक भारतीय छात्र-छात्राएं यूक्रेन के श्ज्ञहरों और सीमाओं पर फंसे हुए हैं, जो लगातार भारतीय दूतावास से संपर्क बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विदेशी समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिछया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही है कि उनका संपर्क वहां नहीं हो पा रहा है। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ज्यादा मदद नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों ने भारत सरकार से मांग की है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्र-छात्राओं और नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाए। ज्ञापन में कहा कि कना्रटक के छात्र नवीन शेखरअप्पा जो हवेरी जिले के रहने वाले थे, जिनका यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में मारे जाने की खबर आई है। वह पहले छात्र हैं जो इस युद्ध में मारे गए हैं। उनके परिवार को भारत सरकार द्वारा 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करें। छात्रों ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो छात्र-छात्राएं आंदोलन करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
