27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

डीएम आनंद की प्रशासनिक कुशलता : मंत्री का गुस्सा हुआ शांत ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में कुछ विभागों पर मंत्री गर्माये, पर डीएम आनंद सिंह नें मंत्री के उबाल को अपनी प्रशासनिक कुशलता से शांत कर माहौल को “आनंदमय” बना दिया।


पूरी खबर जानिये। जिले के प्रभारी राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान लाखन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा हुई। जिसमें उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को प्रदान कराने के निर्देश दिये।


राज्यमंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि अन्ना पशुओं को गौवंश आश्रय स्थलों में रखने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने यह भी जानकारी प्राप्त की कि कितने गौवंश संरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि गौवंश दो चीजों को प्रभावित करती है। प्राकृतिक खेती की तरफ किसानों को प्रेरित करें और सभी गौवंशों की ईयर टैगिंग प्राथमिकता से करायें।


प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान भारत (गोल्डन कार्ड) गरीब एवं पात्र व्यक्तियों के ही बनाये जायें। इसके पश्चात धान खरीद की समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि 65 क्रय केन्द्र जनपद में स्थापित हैं। उन्होंने खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि शीघ्र शेष किसानों का भुगतान करायें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जो कोटे की दुकाने रिक्त हैं उनको मानक के अनुरूप शीघ्र्र आवंटित कराया जाए जिनके राशन कार्ड अभी तक नही बने हुए हैं उनके कार्ड कैम्प लगाकर प्राथमिकता से बनाये जायें। आधार फीडिंग तथा सीडिंग के कार्यों में भी प्रगति लायी जाये। इसी प्रकार जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गुणवत्ता के आधार पर कार्य किया जाए।

प्रधानमंत्री शहरी आवास की समीक्षा के दौरान मंत्री ने पीओडूडा को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्ति किसी भी हालत में छूटना नही चाहिए और क्रास चेकिंग भी करायी जाए। किसी भी अपात्र व्यक्ति को इस योजना का लाभ नही दिया जाए। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में डीसीएनआरएलएम के द्वारा बताया गया कि हमारे जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का अच्छा कार्य हैं। जनपद की 469 ग्राम पंचायतों में ट्रेनिंग देकर कार्य किये जा रहे हैं।


जल जीवन मिशन के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जानकारी दी की खटान अमली कौर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना से बहुत जल्द लाभान्वित होगा और पानी की किल्लत दूर होगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शिक्षा एवं विद्युत की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण से मंत्री ने किसान फीडर पेयजल की स्थिति की जानकारी ली।निर्देशित किया कि कटौती का समय ज्यादा नही होना चाहिए । अधिशासी अभियंता नें बताया कि नये विद्युत तार न होने के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड रहा है।

मंत्री ने कहा कि इसका समाधान शीघ्र कराया जाए। सरकारी नलकूपों में ऊर्जीकरण की भी जानकारी प्राप्त की। कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जनप्र्रतिनिधियों द्वारा यह शिकायत की गयी कि बिना मीटर लगाये बिल आ जा रहा है और इसका संशोधन भी नही किया जाता। यह बहुत ही गम्भीर समस्या है। मंत्री नें अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा की इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति न हो अपने कार्यों में सुधार लाये।


कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि हीनियश क्राइम तथा महिला सम्बन्धी मामलों में ढिलाई न बरती जाए। इनवेस्टीगेंशन स्पीडिंग की भी जानकारी प्राप्त की। पाॅस्को एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों की समीक्षा प्रतिमाह करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया। l आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यो के निर्देशों का पूर्णतयः पालन होगा। इतना सुनते ही मंत्री के तेवर शांत हो गये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट गधा मेला में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ का भौंकाल: फीके पड़े ‘सलमान’ !

City News Uttar Pradesh

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या

City News Uttar Pradesh

कजली महोत्सव की मची धूम : नवाब टैंक एवं छाबी तालाब में लगा मेला

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘गरजेगा’ बुलडोजर: प्रशासन ने ‘कब्जाधारकों’ को दिया अल्टीमेटम

बांदा : हरा सोना फिर लुटा, शासन-प्रशासन पर खामोशी का “मास्क” …

शर्मनाक : बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया बलात्कार ​…

ब्रेकिंग न्यूज़