26.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

Banda : कमिश्नर की तमन्ना का नगर पालिका नें घोंटा गला, साबित निकम्मा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमिश्नर साहब की तमन्ना का नगरपालिका परिषद बांदा नें गला घोंट दिया। शिकायती कंट्रोल रूम शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में बेकाम हो गया है। कंट्रोल रूम महज दिखावा साबित हो रहा है। अपने उद्घाटन के एक पखवारे तक तो कुछ छोटी शिकायतें सफाई रोड लाइट की समस्याएं तो सुनी गई फिर उसके बाद शिकायती कंट्रोल रूम खुद ही शिकायत न दूर करवाने के दायरे में आ गया। कमिश्नर नें जब कन्ट्रोल कक्ष उदघाटन किया तो उनका उद्देश्य था की मंडल मुख्यालय नगर पालिका परिषद में अब शहर के बाशिंदे अपनी समस्या/शिकायत फोन पर दर्ज करा सकेंगे,औऱ समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण होगा।

कंट्रोल रूम का नंबर 05192- 297790 और 9453348584 दिया गया। सफाई, लाइट और जल भराव, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, भवन कर, भवन नामांकरण/नामांकन आदि का निस्तारण तेजी से हो यह लक्ष्य था।जो वर्तमान में लक्ष्य विहीन हो गया है।


मोहल्ला केवटरा केन नदी रोड भवानीपुरी कालोनी गली नंबर दो निवासी विनोद कुमार मिश्रा बताते है की कंट्रोल रूम का जिस दिन उदघाटन हुआ उसके अगले दिन ही उन्हो़ने अपने नाम से शिकायत दर्ज करवाई की नालियों का पानी पालिका के बनवाये नाले में नहीं खिंचता जिससे जल भराव होता है। बरसात में घरों के अंदर तीन-तीन फुट तक जलभराव हो जाता है। इस शिकायत को तो दर्ज कर लिया गया। मोबाइल पर शिकायत दर्ज हो जाने की सूचना भी आ गई पर पांच महीने बाद भी समस्या के समाधान के लिये कदम नहीं उठाया गया। इस बीच पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अधिशाषी अधिकारी,सफाई इंस्पेक्टर हेमंत औऱ अवर अभियंता से भी कई बार समस्या के निस्तारण की गुजारिश की गई पर समस्या जस की तस है।सफाई नायक का कहना है की जटिल समस्या है। निराकरण अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा ही संभव है।

इसी क्रम में वार्ड बीस में सेधू तलैया में नाली का निर्माण मानक विपरीत होने की शिकायत डाक्टर मोहन मिश्रा ने दर्ज कराई पर कोई मौके पर सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। यह तो दो उदाहरण हमने दिये वह मात्र उदाहरण है! हकीकत यही है की पालिका का कंट्रोल रूम निकम्मे पन का शिकार है। महज दिखावा बनकर रह गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम सम्मान किसान निधि के लिए गांव-गांव लगाये जायेंगे कैम्प : मुख्य विकास अधिकारी

City News Uttar Pradesh

नव दुर्गा महोत्सव तैयारी : आस्था पर भारी पड़ रही महंगाई

बांदा में जाति-धर्म का बंधन तोड़ हर्षोल्लास से प्यार का बांधा गया बंधन

खाद्य सुरक्षा विभाग में मिष्ठान की बौछार : मिलावट खोरों से हो रहा “चुम्मां -चुम्मां” !

विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल से टूटा व्यापारियों का अनशन, चोरी खुलासे का आश्वासन

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को भेजा गया जेल : जमानत पर सुनवाई मंगलवार को निर्धारित

ब्रेकिंग न्यूज़