- विनोद मिश्रा
बांदा। अन्ना जानवरों पर अंकुश जिला प्रशासन के लिये आफत का परकाला सा बन गया है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल इस समस्या के निदान के लिये अधिकारियों से जमकर कसरत करा रहीं हैं लेकिन निदान में जनसहभागिता की कमी मुसीबत बनी गई है।

इसी क्रम में डीएम दुर्गा शक्ति की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश संरक्षण संवेदीकरण कार्यशाला हुई। इसमें विकास खण्ड बबेरू एवं कमासिन के ग्राम प्रधानों नें भाग लिया। बैठक में डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि गौवंशो को छुट्टा छोडने से किसान की फसलों का नुकाशान होने के साथ मार्ग दुर्घटनायें होती हैं। गौवंश के साथ अन्य लोंगो की जनहानि होती है।

इसलिए गौवंशो को छुट्टा न छोडे। ग्राम प्रधानों से कहा कि छुट्टा गौवंश छोडने वाले ग्रामीणों को चिन्हित कर अवगत करायें। अपने गाॅव की गौशाला को व्यवस्थाओं को दुरस्त कर आदर्श गौशाला बनायें। गोचर भूमि को चिन्हित कर खाली करानें के निर्देश उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। बैठक में छोटे -बड़े अधिकांश प्रशानिक अधिकारी उपस्थित रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
