City News Uttar Pradesh
खुशहाल खेत मातम में बदला: गमछा बना फंदा, मशीन में फंसकर युवक की मौत
Other

खुशहाल खेत मातम में बदला: गमछा बना फंदा, मशीन में फंसकर युवक की मौत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक ऐसा “खौफनाक हादसा” हुआ जिसने हर किसी को “सन्न” कर दिया। खेत में “गेहूं कतर” रहे एक “युवक की चलती थ्रेसर मशीन” में “फंसकर दर्दनाक मौत” हो गई।देखते ही देखते “खुशहाल” खेत “मातम” में बदल गया।

खुशहाल खेत मातम में बदला: गमछा बना फंदा, मशीन में फंसकर युवक की मौत

जिले के बबेरू क्षेत्र के सतन्याव गांव में शुक्रवार शाम मृतक विवेक यादव अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक उसका गमछा थ्रेसर में फंस गया। कुछ ही सेकंड में गमछा गले में कस गया और वह मशीन के बीच फंसकर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हालात बेकाबू हो गए।

खुशहाल खेत मातम में बदला: गमछा बना फंदा, मशीन में फंसकर युवक की मौत

आसपास के लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई। मशीन बंद कर किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपर एसपी ने जनसहयोग से बन रही पुलिस चौकी का किया भूमि पूजन

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब

City News Uttar Pradesh

बांदा में फूल बन गये शूल: प्रशासनिक लापरवाही से अतिक्रमण नें घोंट दी सांस !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री डॉ.संजय का ‘दहाड़ता’ बयान: बोले- बच्ची हमारी भी थी,दरिंदे को मिट्टी में मिला देंगे’

हत्या के मामले में चार दिन की लंबी बहस के बाद चार अभियुक्त बरी

ससुर को बहू की हत्या में आजीवन कारावास: 42 हजार का अर्थदंड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़