City News Uttar Pradesh
किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा
Other

किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय किसान यूनियन कृषि विभाग पर “काफी आग -बबूला” है। उसका आरोप है कि कृषि विभाग औऱ उससे संबंधित सारे “अधिकारी नकारा” है। कृषि गोष्ठीयों में किसानों को नहीं बुलाया जाता। प्रचार -प्रसार नहीं किया जाता। इस संदर्भ में खिसियाया किसान यूनियन लामबंद हो मंडलायुक्त से मिला औऱ ज्ञापन देकर अपनी असंतुष्टता जाहिर की। अन्य अव्यवस्थाओं से भी अवगत कराया।

किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा
Farmers union on fire on agriculture department: told the sad story to the commissioner

किसान यूनियन के लोगों का प्रतिनिधि मंडल बुंदेलखंड -कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी के नेतृत्व में आयुक्त आरपी सिंह के यहां पहुंचा। यह एक नहीं तीन -तीन ज्ञापन के पुलिन्दे साथ में लिये थे। किसानों की विशेषकर नाराजगी थी कि किसान गोष्ठियां कृषि विभाग आयोजित करता है, इसमें किसान औऱ यूनियन के लोगों को नहीं बुलाया जाता।

कुछ “चिरपरिचत चेहरे” आमंत्रित कर लिये जाते हैं। भाषण बाजी हो जाती है। गोष्ठियों का उद्देश्य पूरा नहीं होता। इससे सरकार की किसान हितैषी योजनाएं परवान नहीं चढ़ती,छवि अलग धूमिल होती है। जन प्रचार नहीं होता। बजट ठिकाने लगा कर “गुदर – वाह – वाह की वाह वाही” लूटी जाती है। कार्यक्रम की कुशल संपन्नता पर “स्वतः पीठ थपथपा लेते” हैं।मंडल के चारों जिलों में कमोवेश यही स्थिति व्याप्त है।

किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा
Farmers union on fire on agriculture department: told the sad story to the commissioner

किसान यूनियन नें आयुक्त को दिये ज्ञापन में खाद की बेतहाशा दिक्कत,ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसके बदलने की गुहार में छक्के छूटना। उदाहरण के रूप में कनवारा गैस गोदाम हनुमान मंदिर के बगल में लगा ट्रांसफार्मर एक दशक से खराब है। इसके अलावा धान खरीद में नमी के नाम पर उत्पीड़न औऱ अन्ना जानवरों से मुक्ति न मिलने की व्यथा -औऱ कथा सुनाई गई। आयुक्त आर.पी सिंह नें शिकायतों को गंभीरता से सुना। समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही सत्य पर !

City News Uttar Pradesh

कहां छुप गया कठोर “अब्बास” तेरी तलाश में खुफिया विभाग लगा रहा “आभास” !

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम साहब की ओर सड़कें रहीं निहार, हमारे प्राण बचाओ सरकार….

केन-बेतवा गठजोड़ का शिलान्यास, पीएम के लिये कहीं बन न जाये सपना !

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस की नई टीम ने भरी ‘सियासी हुंकार’: राहुल गांधी के ‘मिशन’ को ‘जमीन पर उतारने’ का ऐलान

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की साख दांव पर? क्या एमएलसी का टिकट पाने में रमेश मिश्रा होंगे कामयाब ?

ब्रेकिंग न्यूज़