City News Uttar Pradesh
निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा
Other

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नगर निकाय चुनाव के आरक्षण के इंतजार में नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों के साथ भाजपा में टिकटार्थीयों की धड़कनें बढ़ती जा रही है। आरक्षण निर्धारित होने से पहले जिले की दो नगर पालिकाओं औऱ छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की लंबी सूची बन गई है। वहीं सदर नगर पालिका की बात करें तों यहां सर्वाधिक लंबी लाइन हैं।

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा
BJP’s problems increased along with the claimants in civic elections: on whom will be showered

स्थिति यह है कि कि आरक्षण घोषित हो जानें के बाद टिकट उसी को मिलेगा जिस पर जिला कार्यसमिति की मोहर के बाद भी मंत्री औऱ विधायक की कृपा बरसेगी। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सामान्य पुरुष सीट होने पर भाजपा नेता रजत सेठ का नाम टिकटार्थीयों में सबसे आगे है।

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा
BJP’s problems increased along with the claimants in civic elections: on whom will be showered

इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, पुष्कर दिवेदी, रामकिशुन बासू, मनोज पुरवार, मयंक सराफ आदि हैं वहीं सामान्य महिला में सर्वाधिक उपयुक्त उम्मीदवार पूर्व सांसद रामरतन शर्मा की पुत्र वधू सुमन शर्मा हैं जो भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सकती हैं। इसके अलावा प्रभा गुफ्ता, विनोद जैन, ममता मिश्रा, वंदना गुफ्ता के नामों की भी चर्चा है।

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा
BJP’s problems increased along with the claimants in civic elections: on whom will be showered

पिछड़ी जाति में कल्लू राजपूत प्रभावी है। यह पार्टी के जिला महामंत्री भी हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे के पुत्र स्वदेश शिवहरे भी हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर उम्मीदें संजोये हैं। पूर्व सभासद श्याम मोहन धुरिया भी पूरे प्रयास में हैं।पिछले चुनाव में बसपा से चेयरमैन के प्रत्याशी थे औऱ तीसरी पोजीशन थे।अब भाजपा में हैं। पिछड़ी जाति महिलाओं में जागृति वर्मा, सुनीता विश्वकर्मा आदि उम्मीदें संजोये हैं।

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : किस पर बरसेगी कृपा
BJP’s problems increased along with the claimants in civic elections: on whom will be showered

अनुसूचित जाति में पुरुष में राकेश बाल्मीक, संतोष नायक, पीसी वर्मा हैं।अनुसूचित जाति महिला की सीट होने पर यह अपनी बेगमों को उतारने का भी गणित -भाग लगा रहें हैं। जानकारों का मानना है कि निकाय चुनाव के लिए आरक्षण निर्धारित होने के बाद कई दिग्गजों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।जिनपर विधायक से लेकर मंत्री तक की कृपा बरसेगी उसी को टिकट हासिल करने में कामयाबी मिलेगी !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- डीएम साहब की ओर सड़कें रहीं निहार, हमारे प्राण बचाओ सरकार….

भ्रष्टाचार में धंसे सुनील की ‘बौखलाहट’ : जाति की ढाल पर सीएम और विधायक पर वार !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले : बुंदेलखंड में नहीं होने देंगे पानी की कमी, बनेगा पानी दार

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद की प्रशासनिक कुशलता : मंत्री का गुस्सा हुआ शांत ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा गोल्ड मैडल हासिल करने की ओर : अन्य जिले फिलहाल पिछलग्गू !

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुलिस पर पथराव करने वाले 20 नामजद व 200 अज्ञात पर हुआ मुकदमा दर्ज …

ब्रेकिंग न्यूज़