- विनोद मिश्रा
मऊ। जिले में घोसी उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिये जल शक्ति “राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नारा बुलंद किया हैं आराम हराम है”। अपने इस नारे से वह वह पार्टी और जनता में खासा चर्चा और आकर्षण का केंद्र बन गये हैं।

उनका प्रचार अभियान “बिना थके और बिना रुके” कारवां के रूप में प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। विशेष कर “बैकवर्ड बहुल इलाकों में मंत्री रामकेश नें जनता के बीच भाजपा के प्रति चुंबकीय आकर्षण उत्पन्न” कर दिया है।

“निषाद और राजभर मतदाताओं में मंत्री रामकेश का जादू” चल रहा है। “राजनीतिक सुगबुगाहट यह है निषाद पार्टी के सर्वे सर्वा और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की आंखों में मंत्री रामकेश खटकने” से लगे है। वहीं “सुभासपा के ओपी राजभर भी हतप्रभ” हैं।

इसी क्रम में केंद्रीय कार्यालय में बैठक के बाद जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें विधानसभा क्षेत्र घोसी के तिघरा,देइथान तथा धवारिया में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में जनसंपर्क किया।

मतदाताओं को बताया की सुरक्षा, रोजगार, विश्व स्तर की सड़क, बिना भेदभाव किए बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, गरीबों को मकान, राशन आदि आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

समझाया की इस दिशा में कार्य करते हुए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास” को चरितार्थ भी किया है। इसलिए अपना अमूल्य वोट भाजपा को देकर विधानसभा क्षेत्र घोसी के सर्वांगीण विकास के सहभागी बनें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
