City News Uttar Pradesh
'सावन' का दूसरा सोमवार 'शिवमय' हुआ बांदा: 'हर-हर महादेव' के 'जयघोष' से गूंजे 'शिवालय'
Otherबुंदेलखंड

सावन का दूसरा सोमवार ‘शिवमय’ हुआ बांदा: ‘हर-हर महादेव’ के ‘जयघोष’ से गूंजे ‘शिवालय’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भगवान ‘शिव की आराधना’ को समर्पित पवित्र ‘सावन मास का दूसरा सोमवार’ जिलेभर में गहरी ‘श्रद्धा, आस्था और उत्साह’ के साथ मनाया गया।

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारेतड़के ‘ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें’ लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का ‘जल, गंगाजल, दूध और पंचामृत’ से ‘अभिषेक’ कर ‘सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना’ की।

'सावन' का दूसरा सोमवार 'शिवमय' हुआ बांदा: 'हर-हर महादेव' के 'जयघोष' से गूंजे 'शिवालय'जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उड़म पड़ा। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में पूजा की थालियां और कलश लेकर मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और बेलपत्र, चंदन, भांग, धतूरा, अक्षत, पुष्प तथा गाय का कच्चा दूध अर्पित कर ‘भोलेनाथ का आशीर्वाद’ प्राप्त किया।

भोर से 'भोले' के द्वार: सावन के पहले दिन 'बामदेवेश्वर से कालिंजर' तक गूंजा 'हर-हर, बम-बम'शहर के ऐतिहासिक वामदेवेश्वर पर्वत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गईं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से देर शाम तक गूंजता रहा।

'सावन' का दूसरा सोमवार 'शिवमय' हुआ बांदा: 'हर-हर महादेव' के 'जयघोष' से गूंजे 'शिवालय'प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। दूर-दराज के जिलों से आए शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। पैलानी क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा।

'सावन' का दूसरा सोमवार 'शिवमय' हुआ बांदा: 'हर-हर महादेव' के 'जयघोष' से गूंजे 'शिवालय'इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां ‘भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं, बल्कि दुग्धाभिषेक’ किया जाता है। ‘सावन के दूसरे सोमवार’ पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए ‘जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क’ रही। प्रमुख शिवालयों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिवानी ‘हत्याकांड’ में पुलिस की ‘शर्मनाक लापरवाही’ :एसपी पलाश बंसल का चला ‘हंटर’

City News Uttar Pradesh Desk

किसान नेता बबलू सिंह बोले: सीएम योगी की ‘कर्मठता’ से यूपी बना ‘विकास का मॉडल’

City News Uttar Pradesh Desk

मौत की ‘क्लास’ का ‘खौफनाक सच’: कंडम स्कूलों में ‘पढ़ने’ को ‘मासूम’ मजबूर !

City News Uttar Pradesh Desk

अनोखा विधायक प्रकाश : गरीबों की ‘जिंदगी’ बचाने का रच रहे ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

City News Uttar Pradesh Desk

‘खतरे’ के निशान पर चंद्रावल: ‘रपटा पुल’ पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर ‘रास्ता’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़