City News Uttar Pradesh
11.90 करोड़ की बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 'दौड़ेंगे' सपने, बनेगा 'सिंथेटिक रनिंग ट्रैक'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

11.90 करोड़ की बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब ‘दौड़ेंगे’ सपने, बनेगा ‘सिंथेटिक रनिंग ट्रैक’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। धार्मिक नगरी चित्रकूट अब केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि ‘खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान’ बनाने की ओर ‘तेज़ी से बढ़’ रहा है। प्रदेश सरकार ने जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 400 मीटर, 8-लेन ‘सिंथेटिक रनिंग ट्रैक’ के निर्माण के लिए 11.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस ‘मंजूरी’ से ‘खिलाड़ियों’ के ‘सपनों को नई उड़ान मिलने की उम्मीद’ है।

11.90 करोड़ की बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 'दौड़ेंगे' सपने, बनेगा 'सिंथेटिक रनिंग ट्रैक'यह परियोजना चित्रकूट के ‘खेल इतिहास’ में ‘मील का पत्थर साबित’ हो सकती है। अब तक ‘राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं’ की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन ‘ट्रैक बनने के बाद यह आवश्यकता काफी हद तक समाप्त’ हो जाएगी।

चित्रकूट डीएम को 'मौतों' का इंतजार ! 'केमिकल कुंड' न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर?डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि ‘प्रस्तावित सिंथेटिक रनिंग ट्रैक पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित’ किया जाएगा। इसमें 400 मीटर लंबाई और 8 ‘लेन’ होंगी। चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली धावक संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। आधुनिक ट्रैक बनने के बाद इन खिलाड़ियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी।

11.90 करोड़ की बड़ी सौगात: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 'दौड़ेंगे' सपने, बनेगा 'सिंथेटिक रनिंग ट्रैक'बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलने से स्थानीय ‘खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक प्रभावी प्रदर्शन’ कर सकेंगे। इससे नई खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। डीएम जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Weather Forecast : सीजन में सबसे गर्म होली के दिन सामान्य से चार डिग्री अधिक तापमान, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार

सदर विधायक प्रकाश का कमाल : ब्लाक प्रमुख चुनाव मेंआठ में पांच निर्विरोध …

City News Uttar Pradesh

गौ संरक्षण में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये सांफ ? मचा है हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

Banda : माघ मेला के लिये मंडल से डेढ़ सौ बसों का बेड़ा तैयार…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

City News Uttar Pradesh

यूपी में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे ऑफर पर बवाल: आप ने दी आंदोलन की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़