24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल
उत्तर प्रदेश

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरी बार असफल होना, क्या किसी किशोर की जान से बड़ा हो सकता है ? शायद नहीं, लेकिन सत्तर गांव का 16 वर्षीय सोनू वर्मा इस सवाल का एक दर्दनाक जवाब बन गया। सोमवार दोपहर, जब सब अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, सोनू ने 100 मीटर दूर अपने ही दूसरे मकान में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सोनू वर्मा की आत्महत्या ने एक बार फिर ‘शिक्षा प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य’ के बीच खड़े खतरनाक खालीपन को ‘उजागर’ कर दिया है।

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

परिजनों का कहना है कि सोनू अपनी पढ़ाई में दो बार हाईस्कूल में फेल होने के बाद मानसिक रूप से टूट चुका था। सोनू बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। वह दो बार फेल हो चुका था। बार-बार की असफलता और गांव में दोस्तों की तानों से टूट चुका सोनू अक्सर यही कहता, “अब मेरा एडमिशन भी नहीं होगा, मैं कहीं का नहीं रहा।” घरवालों ने जब यह सुना, तब शायद सोचा भी नहीं था कि बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार राजावत ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना है, और परिजनों के बयान के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सोनू के फेल होने को लेकर परिवार का बयान सामने आया है, और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद और एसपी नें मंडल कारागार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा …

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ‘पटेल जयंती’ पर ‘जगाया’ राष्ट्र प्रेम : बही ‘देशभक्ति’ की बहार

City News Uttar Pradesh

सीएम द्वारा बांदा के पैलानी में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन:70 मेगावाट मिलेगी बिजली

13 वर्ष बाद आया फैसला: गैंगस्टर में तीन भाइयों समेत चार को पांच-पांच साल का कठोर कारावास

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

ब्रेकिंग न्यूज़