25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद और एसपी नें मंडल कारागार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने मंडल कारागारमें सुरक्षा व्यवस्था का गहराई से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो ही अधिकारियों ने बैरिकों का जायजा लिया और जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

मंडल कारागार में इन दिनों बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी और हार्डकोर क्रिमिनल निरुद्ध हैं। जनपद चित्रकूट कारागार में अभी हाल ही में हुए गैंगवार के बाद से मंडल कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी लगातार कारागार का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम नें बंदियों को दिए जाने वाले भोजन पर भी नजर दौड़ाई। कहा कि बंदियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इसके साथ ही कोरोना को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन को सतर्क रहने के साथ ही बंदियों को मास्क आदि दिए जाने की बात कही । जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में अगर पुलिस फोर्स की कमी पड़े तो तत्काल अवगत कराया जाए, फोर्स उपलबध कराई जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : “सईयां भये थानेदार भय काहे का”, किसानों का प्रदर्शन !

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

City News Uttar Pradesh

आई फ्लू कैंप का आयुक्त व डीएम ने किया उद्घाटन : बोले- नेत्र शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग

क्रूरता की हद पार: 46 बेजुबानों को लादकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने दबोचा गैंग

शासन के निर्देशन पर सड़क किनारे बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

शरीर व मन को स्वस्थ रखने और आत्म शुद्धि के लिए योग जरूरी

ब्रेकिंग न्यूज़