
- विनोद मिश्रा
बांदा। बरसात से पहले शहर को जलभराव और गंदगी से निजात दिलाने की चुनौती को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने ‘आराम हराम’ का नारा अपनाया है।

दिन-रात एक कर वह शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के मिशन में जुटे हैं। पिछले अध्यक्षों के कार्यकाल में जैसे-जैसे बरसात ने दस्तक दी, वैसे-वैसे शहर की नालियां और नाले ओवरफ्लो हो जाते रहे, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

परंतु इस बार नगर पालिका प्रशासन ने इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए युद्धस्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने सफाई कार्यों की पूरी जिम्मेदारी ली है। वे खुद सड़कों पर उतरकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते नजर आ रहे हैं।

उनके नेतृत्व में लेवर चौक, न्यू मार्केट, सब्जी मंडी समेत शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नालों की सफाई का काम जोरों पर है। अंकित गुप्ता ने कहा, “अब जनता की परेशानियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि इस बार जलभराव न हो और शहर स्वच्छ और सुंदर नजर आए।”

नगर पालिका ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है और विशेष रूप से नालों की गाद हटाने, कूड़ा-करकट साफ करने तथा बंद नालों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। साथ ही, जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि नागरिक भी इस सफाई में योगदान दें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
