23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: जुर्माना भी लगा
उत्तर प्रदेश

हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: जुर्माना भी लगा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।थाना गिरवां क्षेत्र में पुरानी रंजिश के कारण हुई हत्या के मामले में अभियुक्ता को आजीवन कारावास और 10,500 रुपये के जुर्माने की सजा दिलाई गई है। यह सजा पुलिस के त्वरित और प्रभावी विवेचना और अभियोजन की बदौलत संभव हो पाई है।

हत्याकांड के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: जुर्माना भी लगा

मामला 1 नवंबर 2012 में थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बहेरी का है, जहां आरोपी ने पुराने विवाद के कारण एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना गिरवां में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की।

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में इस मामले की विवेचना शुरू की गई थी। इस दौरान विवेचक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने प्रभावी विवेचना करते हुए 27 जनवरी 2013 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। साथ ही लोक अभियोजक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी की। अभियुक्ता को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास और 10,500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खनन की आड़ में करोड़ों की ठगी: डीएम-एसपी से शिकायत के बाद हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का कांग्रेस करेगी बड़ा विरोध; सत्याग्रह के लिए यूपी से चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से की मुलाकात: आर्थिक मदद का आश्वासन

City News Uttar Pradesh

यूपी : महिलाओं व बच्चों पर जुल्म करने वालों की अब खैर नहीं, 100 दिनों में ऐसे 1000 आरोपितों को सजा दिलाकर कड़ा संदेश देगी योगी सरकार

यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगी ममता बनर्जी, 8 फरवरी को लखनऊ में होगी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

City News Uttar Pradesh

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़