31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा ने गुंडों और माफियाओं को खदेड़ा, भेजा जेल: स्वतंत्र देव
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने गुंडों और माफियाओं को खदेड़ा, भेजा जेल: स्वतंत्र देव

विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने गुंडों की ताजपोशी करने का काम किया है। कठिन परिस्थितियों के बाद राज्य की ऐसी स्थिति बन गई कि गुंडे लोगों के घरों में घुस जाते थे, जबरियां कब्जा कर लेते थे। छात्राओं को स्कूटी से उठा लेते थे। योगी सरकार सत्ता में आई तो गुंडों और माफियाओं को न सिर्फ खदेड़ दिया बल्कि उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया।

भाजपा ने गुंडों और माफियाओं को खदेड़ा, भेजा जेल: स्वतंत्र देव
BJP chased goons and mafia, sent them to jail: Swatantra Dev

बबेरू पशु बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पहले मां मढ़ी दाई, कारूबाबा, मुड़िया बाबा, बाकल की जोगनी माता, मौनी बाबा आश्रम सिमौनी धाम सहित महादेव बाबा का जयकारा लगाते हुए कहा कि बबेरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह पटेल को पार्टी नेतृत्व ने प्रत्याशी बनाया है। आप लोग चैथे चरण में आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में कमल का बटन दबाना है। योगी और मोदी को लाना है। देश और प्रदेश को बचाना है। कहा कि अखिलेश यादव को कोरोना काल में कोरोना टीका को मोदी का टीका कह रहे थे, देश और प्रदेश की जनता को योगी और मोदी ने बचा लिया। यदि प्रदेश में इनकी सरकार होती तो जनता मर जाती। सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी सरकार में गुंडों और माफियाओं का राज था। इनको अपना सुख केवल राजपाट में दिखाई देता है। जनता के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं। जनता के ही मतदान व 18 के कारण नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने एक झटके में ही तीन तलाक समाप्त कर दिया। मुस्लिम महिलाओं को बराबर का हक दिलाया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाकर एक वजूद कायम किया। पहले वहां लोग पत्थर बरसाते थे, अब पत्थरों की जगह फूल बरसाते हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्मानित किया।

भाजपा ने गुंडों और माफियाओं को खदेड़ा, भेजा जेल: स्वतंत्र देव
BJP chased goons and mafia, sent them to jail: Swatantra Dev

– योगी सरकार में माफिया और गुण्डे सलाखों के पीछे भेजे गए

भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बुंदेलखंड में रोजगार, आवास, बिजली, पानी व खाद्यान्न की व्यवस्था की है। देश और प्रदेश में मोदी और योगी जनता की जरूरतों को पूरा करेंगे बसपा सपा कांग्रेस ने देश और प्रदेश को लूट लिया अभी 6 माह से डबल इंजन की सरकार एक माह में दो बार खाद्यान्न दे रहे हैं। योगी अपने पिता के देहांत में घर नहीं गए। यदि कोरोना महामारी में जनता को दूसरी डोज न लगती तो लोग मर जाते। डबल इंजन की सरकार ने भयंकर महामारी से जनता को बचा लिया। दो माह से घूम-घूम कर प्रदेश का वातावरण खराब कर दिया और 5 वर्ष में योगी शासन में एक भी दंगा नहीं हुआ। जो दंगाई थे उन्हें प्रदेश से बाहर खदेड़ दिया। आप लोग एक मतदान करेंगे तो लखनऊ तक जाएगा और गुंडे शाम तक बोरिया समेट कर भाग जाएंगे।

– जनसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील

देश के गौरव अटल बिहारी बाजपेई भी हिम्मत नहीं हारे थे, उन्होंने अपने छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के साथ अपना वजूद कायम किया था। मोदी और योगी को कोई नहीं रोक सकता है। प्रदेश में जो काम शेष रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराया जाएगा। बस आप लोगों को अजय सिंह पटेल को जिताना है, कमल के सामने वाली बटन दबाना है। जनसभा को सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद गुप्ता ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं जनता एवं अतिथियों का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने आभार जताया। इस दौरान पूर्व सांसद भैरो मिश्रा, अयोध्या सिंह जिला पंचायत सदस्य श्वेता गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Mahoba : सिचाई विभाग के जूनियर इंजिनियर की कार से कुचलकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत,अस्पताल में हंगामा …

City News Uttar Pradesh

गौशाला पर खबर का असर : ग्राम पंचायत सचिव पर हुई निलंबन की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : लाल सोने के ओवर लोड से निकल रही पुल की कराह ! कौन देगा ध्यान ?

दबंगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को पीट कर किया लहू लुहान

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का बांदा के करतल में चला बुलडोजर, दुकानों और घरों के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले प्रधानमंत्री मोदी : वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़