- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। व्यापारी पुत्र के अपहरण औऱ हत्या के मामले में पुलिस नें सक्रिय होकर तीर मारा है। घटना में शामिल तीन शातिर अपराधियों को हिरासत में ले लिया गयाहै। इनमें दो नाबालिग है। पुलिस ने एक अभियुक्त को औऱ शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह यह जानकारी देने के लिये मीडिया से मंगलवार को रूबरू थे। उन्होंने बताया कि रैपुरा कस्बा निवासी व्यापारी राजधर के 16 वर्षीय पुत्र सुधांशु का अपहरण कर लिया गया था। 12 फरवरी को फोन कर अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए पचास लाख की मांग की थी।

अपहरण की सूचना व्यापारी की पत्नी मंजू से मिली सूचना पर पुलिस हरकत में आयी। जिस मोबाइल नम्बर से धमकी दी गई थी उसके सिम धारक दद्दू पटेल को पूछताछ के लिए पकड़ा। उसने बताया कि यह सिम मेरे फोन से दो दिन पूर्व चोरी हो गया था। पुलिस ने जब दद्दू पटेल को फिरौती मांगने वाले अपचारी की कॉल सुनाई गयी तो कॉल करने वाले व्यक्ति की आवाज सुनकर उसकी पहचान विनय पटेल के रुप में हुई। पुलिस ने विनय पटेल को गिरफ्तार करके सम्पूर्ण घटना क्रम का खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त विनय ने अपहृत के गांव का की रहने वाले दो बाल अपराधी तथा एक अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। अपहृत के पिता गुटखा व्यापारी है। रोजाना दो-ढाई लाख रुपये कमाते हैं। इस लालच में आकर इस घटना को अपराधियों नें अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि घटना में सम्मिलित अभियुक्त विनय कुमार दो बाल अपचारी को पकड़ा है। एक साथी फरार है। तलाश जारी है। घटना के अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रुपये से पुरुस्कृत भी किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
