- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी अनुराग का किसानों के हितों प्रति गजब का अनुराग हैं। इसका उदाहरण उन्होने किसान के खेत में स्वंय ही फसल काट कर अपने “अनुराग” को सार्वजनिक किया। पूरा मामला जानिए।

जिलाधिकारी फसलों की उत्पादकता, राष्ट्रीय खाद्यान्न नीति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानो को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने लिए क्राप कटिंग आंकडों कोधरातल पर देखने को ग्राम पंचायत जारी पहुंचे। धान क्राप कटिंग का निरीक्षण किया गया।

ग्राम के किसान रामबली यादव के गाटा संख्या-837 एवं किसान रामकिशुन के गाटा संख्या-58 में धान की फसल की कटिंग जिलाधिकारी नें स्वंय की।

उनके साथ नायब तहसीलदार कमलेश कुमार, अपर जिला साख्यिकी अधिकारी राजेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल जारी, एआईसी बीमा कम्पनी के कर्मचारी साथ थे।

क्राप कटिंग में किसान रामबली यादव के त्रिभुजाकार प्लाट में 16.380 किलोग्राम फसल धान की उपज प्राप्त हुई । इस प्रकार 37.82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की उत्पादकता मिली। रामकिशुन के त्रिभुजाकार खेत में 3.120 किलोग्राम फसल धान की उपज प्राप्त हुई है। इस प्रकार 7.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की उत्पादकता उजागर हुई ।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
