25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, झांसा देकर अपने घर ले गया था आरोपित
उत्तर प्रदेश

नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, झांसा देकर अपने घर ले गया था आरोपित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रही छात्रा के साथ गांव के युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।


तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छठवीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा को उसकी बुआ गोद लिए है। इससे वह बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती है। गुरुवार शाम वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का युवक अलोक कुशवाहा उसे बोरी व अन्य सामान उठवाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। जहां बाद में उसने अपने सूने घर में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, झांसा देकर अपने घर ले गया था आरोपित
The young man raped a minor girl in Banda, the accused had taken him to his house on the pretext

इस बीच छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो बुआ उसे खोजने निकली थीं। छात्रा के शोर मचाने पर बुआ व पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपित युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी बुआ से आपबीती बताई। बुआ उसे थाने लेकर पहुंची। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी चंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि बुआ की तहरीर पर आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है। आरोपित युवक ने घटना अपने दूसरे घर ले जाकर की है। छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराकर उसके 161 के बयान दर्ज किए गए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बरखा रानी की झमाझम और गर्मी हुई फेल: खेतों में लौटी रौनक, खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ‘शहर को बना रहे स्मार्ट’: जनता को ‘सुरक्षा और सुगमता’ की दी ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

हैवान बनी मां : मासूम बेटे का गला घोंट सुला दिया मौत की नींद …

पत्नी की बेवफाई : अफेयर का पति के विरोध पर करवा दी प्रेमी से पिटाई

”प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं अखिलेश’ यादव” : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले – भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही सपा का डीएनए

City News Uttar Pradesh

दहेज में बुलेट और पांच लाख की मांग : पीड़िता बोली- जेठ करता हैं छेड़खानी, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़