25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

कोरोना का कहर : यूपी में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 38,055 नए केस, 223 लोगों की मौत …

 

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तर प्रदेश में रोज ही अपना रौद्र रूप दिखा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटों का जो आंकड़ा आया है, वह बेहद ही डराने वाला है। तमाम उपाय के बाद भी मौत की संख्या के साथ ही नए संक्रमितों का आंकड़ा लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। इसके बीच अस्पतालों में बेड, इंजेक्शन, ऑक्सीजन और दवा की भयंकर कमी है।


उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 38055 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी बीच में 222 लोगों की सांसे भी थम गई हैं। अस्पतालों के साथ ही दुकानों पर ऑक्सीजन की भीषण किल्लत के बीच में कोरोना वायरस की दूसरी स्ट्रेन फेफड़ों पर हमला बोलकर लोगों की सांस ही थाम दे रही है। लोग ठगे से महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर्स असहाय और लाचार होते जा रहे हैं।


उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में इलाज के बाद 23,231 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या संक्रमितों की संख्या करीब पौने तीन लाख है। इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है और अब तक 10959 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 7,52,211 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कल प्रदेश में 2,25,960 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3,95,40,989 सैंपल्स की जांच की गई है।


वैक्सीनेशन भी जारी : प्रदेश में अब तक 96,79,557 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 19,43,675 लोग ले चुके हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : एबीवीपी ने तांडव बेब सीरीज फिल्म के निर्देशक और अभिनेता का फूंका पुतला…

City News Uttar Pradesh

Banda- पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई आरोपी जेई से पत्नी के आमने-सामने करेगी पूछ-ताछ।

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित ने ‘संभाली कमान’: केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर होगी ‘पैनी नजर’

City News Uttar Pradesh

चौपाल में बोले मंत्री रामकेश : मोदी और योगी देश के लिये हैं कर्मयोगी

City News Uttar Pradesh

राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा दीक्षांत समारोह में छात्रों का सम्मान: विश्वविद्यालय को सराहा ।

City News Uttar Pradesh

ओमिक्रोन की हलचल : जनपद में 590 निगरानी समितियां अलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़