- विनोद मिश्रा
बांदा। कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रही।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में सारे कार्यक्रमों मौजूद रहे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उपाधियों प्रदान की। मेधावियों को पुरस्कृत भी किया।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जल संचयन के महत्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा करते हुए जल संरक्षित करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को आंगनवाड़ी किटों का भी वितरण किया।

बाद में उन्होंने महिला उद्यमिता विकास पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कहा कि बांदा कृषि विश्वविद्यालय बुंदेलखंड का सबसे युवा विश्वविद्यालय है। यह सतत प्रयास से आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं को कृषि और उद्यमी क्षेत्र में युवाओं के लिए तमाम अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जल को संरक्षित करने की बात करते हैं।

किसान भाई “वन ड्रॉप मोर क्राफ्ट” तकनीक से कम पानी में अच्छी पैदावार कर सकते हैं। इस दौरान जिला पंचयत अध्यक्ष सुनील पटेल, आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
