- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने निकाय निर्वाचन तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय सिंहावलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी साथ में थे। निकाय चुनाव में नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिये। निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में नामांकन स्थल एवं मंडी समिति तथा हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा का निरीक्षण किया l

डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज बांदा का निरीक्षण करते हुए नामांकन स्थल पर बैरीकेटिंग एवं कमरों में पुताई कराए जाने तथा फर्नीचर एवं जनरेटर, रैंप ,ईंटरनेट की व्यवस्था आदि कराए जाने के निर्देश दिएl उन्होंने नामांकन स्थल पर, सदस्य एवं अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कक्ष का पूर्ण विवरण सहित साइनबोर्ड लगाए जाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था एवं नामांकन कक्ष में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएl

उसके पश्चात उन्होंने मंडी समिति बांदा का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम बनाए जाने हेतु मंडी समिति की दुकानों को खाली कराए जाने के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को कराए जाने के निर्देश दिए l उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी की व्यवस्था तथा मतगणना के स्थलों के संबंध में भी जानकारी की। मतदान पार्टी रवानगी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं एवं आने-जाने के रास्तों की व्यवस्था के साथ पार्किंग स्थल एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था, वेरी केटिंग, प्रकाश व्यवस्था आदि के निर्देश दिए l

उन्होंने हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा में नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। निकाय निर्वाचन हेतु अतर्रा,बिसंडा एवं ओरन के नामांकन के लिये अलग-अलग नामांकन कक्ष को बनाए जाने के साथ फर्नीचर, इंटरनेट, जनरेटर ,वेरी केटिंग एवं अन्य समस्त व्यवस्थाओं के निर्देश उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत को दिए। उन्होंने नामांकन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाऐं कराए जाने हेतु चेक लिस्ट बनाकर उसी के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे किसी प्रकार की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान परेशानी ना होने पाए l निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं उप जिलाधिकारी सदर एवं अतर्रा सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेl
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
