- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद एवं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा की बाबा साहब आंबेडकर भाजपा के हैं। भाजपा ही उनके सामाजिक समरसता के मूल मंत्र “सबका साथ सबका विकास” की नीति पर काम कर रही हैं।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी आयोजित आंबेडकर जयंती को संबोधित कर रहे थे। मंत्री और विधायक ने कहा की “बाबा साहब हमारे थे और हम ही उनके सच्चे अनुयाई” हैं। बसपा और सपा तो सिर्फ अपनी राजनीति साधने के लिये बाबा साहब को आदर्श मान रहीं हैं।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा की भाजपा द्वारा आंबेडकर वादी नीति को भी अपने में समायोजित करने के कारण ही “बसपा सुप्रीमों बहन जी भाजपा को राखी बांधती” रहीं हैं। क्योंकि भाजपा भारतीय विचार दर्शन के सहज आदर्श भीमराव अंबेडकर की नीतियों की पोषक रहीं हैं।

विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा की बाबा साहब का भारतीय जनमानस के जीवन पर गहरा प्रभाव हैं। विवधताओं से पूर्ण हमारे देश के लिये संविधान निर्माण के साथ -साथ उन्होंने जो सामाजिक नवचेतना एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु योगदान दिया भाजपा उसको आत्मसात कर देश सेवा में आगे बढ़ रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा की बाबा साहब के आदर्शो की सही मायने में भाजपा ही पोषक हैं। अन्य दल तो उनकी नीतियों पर चलने का ढोंग करते हैं। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी ने भी बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा की सही मायने में भाजपा ही आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
