![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। सपा के वरिष्ठ नेता अमोल यादव नें अपनी पार्टी के सांसद कृष्णा पटेल के विरुद्ध ताल ठोंक हुंकार भर दी है। आंदोलन की चेतावनी दें राजनीतिक सनसनी पैदा कर दी है। मामला कुछ यूँ है। जिले की ग्राम पंचायत कुसमा की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। नाली का गंदा पानी सड़क पर भर जाने से दलदल जैसे हालात बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। बीमार मरीजों को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन और एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने सांसद से सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव अमोल यादव ने सांसद का पुतला फूंकने और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गांव के अमरनाथ, चुन्नू, राजकरण, रज्जू समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह दलदल में बदल गई है। नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बच्चों का स्कूल जाना बाधित हो रहा है और बीमार लोगों को अस्पताल तक ले जाने के लिए कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान गरीब नेवाज मौर्य ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उसे दुरुस्त नहीं किया गया। अब संबंधित कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे, जिससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। गांव के हालात से नाराज सपा नेता अमोल यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने जनता की समस्याओं की अनदेखी की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और सांसद कृष्णा पटेल का पुतला दहन करेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
