- विनोद मिश्रा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहा है। चिकित्सा व्यवस्था “प्राचार्य सुनील कौशल” के चाहते हुये भी पटरी पर नहीं आ पा रही है। “वह स्वयं शासन से गुहार लगा रहे हैं की सुन लो मेरी पुकार ! नर्सों की आउट सोर्सिंग एवं स्थानीय स्तर पर संविदा से भर्ती के लिये अनुमोदन दो सरकार” ! क्योंकि नर्सिंग स्टाफ की बेतहाशा कमी से उपचार व्यवस्था पर भी काफी विपरीत असर पड़ रहा है।

हालांकि आउट सोर्सिंग के जरिए स्टाफ नर्सों की कुछ भर्ती की गई पर उनमें से भी कुछ संविदा पर नियुक्ति होने से उनके पद और रिक्त हो गये हैं। दिक्कतें सामने आ रही हैं। मरीज और तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य सुनील कौशल स्वीकार करते हैं की मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के 205 पद सृजित हैं। वर्तमान समय में वहां कुल 50 ही स्टाफ नर्स उपलब्ध हैं।

जबकि 205 स्टाफ नर्सों की और आवश्यकता है। स्टाफ नर्सों की कमी होने के कारण आने वाले मरीजों का उपचार करने और उनकी देखरेख करने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही अन्य मेडिकल सेवाओं में भी स्टाफ नर्स का सहयोग जरूरी होता है। उन्होंने यह भी बताया कि नर्सो की भर्ती हेतु स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा गया था लेकिन अभी तक अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है।

इन स्थितियों में स्टाफ नर्सों की कमी को फौरी तौर पर पूरा करने के लिए आउट सोर्सिंग के जरिए 124 नर्सों को भर्ती कर नर्सों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया है। दूसरी ओर आउट सोर्सिंग एजेंसी का मानना है कि फौरी तौर पर ही प्राचार्य को पुनः आउट सोर्सिंग से भर्ती कर लेना चाहिये, यह उनके स्वतः विवेक पर निर्भर करता हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
