
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर की सुबह अब एक नई तस्वीर पेश कर रही है। जहां कभी मोहल्लों में शिकायतों की आवाज़ गूंजती थी, अब वहां समाधान की गूंज सुनाई देने लगी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू का “समस्या निराकरण अभियान” अब जमीनी हकीकत में बदल रहा है। वह खुद सड़कों पर उतरकर न केवल निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं बल्कि नागरिकों के बीच बैठकर उनकी बात भी सुन रहे हैं।

मंगलवार की सुबह वार्ड नंबर 3 गायत्री नगर में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर अंकित गुप्ता ने उनके सुख-दुख और पालिका से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। मार्गों की दुर्दशा, जल निकासी की समस्या, स्ट्रीट लाइटों की खराबी और सफाई व्यवस्था पर जनता ने खुलकर अपनी बात रखी।

अंकित गुप्ता ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर की हर गलियों तक स्वच्छता, रोशनी और सुविधा पहुंचे यही मेरा लक्ष्य है। कोई भी शिकायत फाइलों में नहीं दबेगी, उसका समाधान मैदान में होगा।

प्रतिनिधि अंकित बासू ने नागरिकों से अपील की आप अपनी सार्वजनिक समस्याओं के प्रति जागरूक रहें। अपने सभासदों, पालिका अध्यक्ष या मुझसे सीधे संपर्क करें। आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा, बस उसकी जानकारी हमें मिलनी चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
