26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उद्योग बंधु की बैठकें बनी बासी कढ़ी में सौंवा उबाल: आदेशों की गूंज में दब गया दर्द
उत्तर प्रदेश

उद्योग बंधु की बैठकें बनी ‘बासी कढ़ी में सौंवा उबाल’ : आदेशों की ‘गूंज’ में दब गया ‘दर्द’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में औद्योगिक हालात सुधारने के दावे हर बैठक में गूंजते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि उद्योग बंधु की बैठकें अब “बासी कढ़ी में सौवां उबाल” बनकर रह गई हैं। हर बैठक में वही पुराने मुद्दे, वही कागजी निर्देश और फिर अगले महीने वही हालात ‘न सड़कों की मरम्मत पूरी, न पानी की आपूर्ति ठीक, न ही बिजली की समस्या का स्थायी हल’ !

उद्योग बंधु की बैठकें बनी बासी कढ़ी में सौंवा उबाल: आदेशों की गूंज में दब गया दर्द

इसी क्रम में मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। एक बार फिर वही ज्वलंत मुद्दे सामने आए। भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र की दुर्दशा, जल संकट, जर्जर सड़कें और ठप पड़ी लाइटें। मंडलायुक्त ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा को 258 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।

उद्योग बंधु की बैठकें बनी बासी कढ़ी में सौंवा उबाल: आदेशों की गूंज में दब गया दर्द

भूरागढ़ क्षेत्र के उद्यमियों ने फिर बिजली आपूर्ति की समस्या उठाई। मंडलायुक्त ने 20 नवम्बर तक विद्युत आपूर्ति में सुधार का अल्टीमेटम दिया। चेताया की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत पर भी सवाल उठे।

उद्योग बंधु की बैठकें बनी बासी कढ़ी में सौंवा उबाल: आदेशों की गूंज में दब गया दर्द

कबरई से महोबा और कबरई से बांदा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों और टूटी लाइटों की शिकायत पर आयुक्त ने एनएचएआई छतरपुर के परियोजना निदेशक को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह में सभी लाइटें चालू कराने का आदेश भी जारी किया। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ के भूखंड संख्या ई-8 का मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों की बैंक गारंटी अवमुक्त करने के लिए भी संबंधित विभाग को आदेश दिए गए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : चुनाव प्रचार का शोर थमा, रातभर चलीं चौपालें …

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव का ‘अपमान’ ओम मणि वर्मा के लिये ‘साबित’ हो सकता है ‘अभिशाप’ ?

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी नें दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं: पटाखों से सावधानी पर जोर

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण: लापरवाही पर सख्त चेतावनी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नेत्र शिविर चर्चायें रहा बटोर : जनता भाव विभोर

ब्रेकिंग न्यूज़