
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। दीपावली पर्व पर जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर, डीएम और एसपी ने जनसमुदाय से अपील किया है की दीपावली के मौके पर कम से कम पटाखे जलाएं। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे जलाते समय घर के बड़े लोगों का मौजूद रहना अनिवार्य बताया, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पटाखे जलाते समय पानी की व्यवस्था अवश्य रखें और सावधानी बरतें, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। डीएम ने कहा, “हम सभी को इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाना चाहिए, जिससे कि हम अपने उत्सव को सुरक्षित और आनंददायक बना सकें।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
