City News Uttar Pradesh
पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पीएम मोदी के मन की बात सुनने और मनन करने में उत्साह और जमकर उल्लास दिखा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें अलग -अलग मंडल बूथों पर मन की बात सुनी। इस दौरान पार्टी पधाधिकारि समारोह के रूप में मौजूद रहे।

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह
BJP shows enthusiasm to listen to PM Modi’s mind

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें तिंदवारी विधानसभा के बड़ोखर मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 340 मुरेड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह
BJP shows enthusiasm to listen to PM Modi’s mind

बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार भी फिर से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने और इस परंपरा को लगातार आगे बढ़ाने पर बल दिया है। उन्होंने अपने मन की बात में कहा कि इन प्रयासों से हमें अपने कर्तव्यों का बोध होगा, देश की आजादी के लिए दिए गए असंख्य बलिदानों का बोध होगा, आजादी के मूल्य का एहसास होगा। इसीलिए हर देशवासी को इन प्रयासों से जरूर जुड़ना चाहिए।

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह
BJP shows enthusiasm to listen to PM Modi’s mind

बिसंडा मंडल के बूथ संख्या 242 खुरहंड स्टेशन में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें पार्टी जनों के साथ मन की बात सुनी।इस अवसर पर पीएम की मन की बात को मन -क्रम एवं वचन से आत्मसात किया गया। साथ ही संदेश को अमलीजमा पहनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। बेर्राव बूथ संख्या 155 में पार्टी जनों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें प्रधान मंत्री मोदी के मन की बात का श्रवण एवं मनन किया। कथनी को करनी में बदलने का संकल्प लिया।

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह
BJP shows enthusiasm to listen to PM Modi’s mind

पैलानी मंडल के बूथ नंबर 120 चिल्ला में मंडल प्रवासी जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना और पौध रोपण किया। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बांदा उत्तरी मंडल अंतर्गत बूथ नंबर 45 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। जहां बूथ अध्यक्ष गुरु प्रसाद, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासु ,श्याम सिंह एडवोकेट, अभिलाषा मिश्रा, प्रेमलता वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

Banda – रोजगार मेला: डीएम नें बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे…

City News Uttar Pradesh

दलित स्वाभिमान की ‘बुलंद आवाज’ थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणाम

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं बेहाल !

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : “हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को” ! …

City News Uttar Pradesh

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में ही शुरू हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट का संचालन, 85 फीसदी कार्य हुआ पूर्ण

ब्रेकिंग न्यूज़