28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने 'संभाली' कमान: पुरुषों का 'गढ़' टूटा
उत्तर प्रदेश

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने ‘संभाली’ कमान: पुरुषों का ‘गढ़’ टूटा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कभी पुरुषों का ‘गढ़’ माने जाने वाले ‘परिवहन विभाग’ में अब ‘बदलाव की तस्वीर’ साफ दिखाई दे रही है। योगी सरकार की पहल ने महिलाओं को उस क्षेत्र में प्रवेश दिलाया है, जहां कभी उनकी मौजूदगी अपवाद मानी जाती थी। आज चित्रकूट मंडल की रोडवेज बसों में टिकट काटती, यात्रियों से संवाद करती और जिम्मेदारी निभाती महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की चलती-फिरती मिसाल बन चुकी हैं।

रोडवेज: रक्षाबंधन पर 30 घंटों में 13 हजार महिलाओं को कराया मुफ्त सफर !

चित्रकूट मंडल के सभी डिपो में इस समय करीब 350 महिला परिचालक कार्यरत हैं। ये महिलाएं रोजाना हजारों यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिला रही हैं। अनुशासन, समयबद्धता और व्यवहार कुशलता के साथ महिला परिचालक यह साबित कर रही हैं कि जिम्मेदारी निभाने में वे किसी से कम नहीं हैं।

रोडवेज में 350 महिला परिचालक ने 'संभाली' कमान: पुरुषों का 'गढ़' टूटा

चित्रकूट मंडल में बांदा डिपो में सबसे अधिक 111 महिला परिचालक तैनात हैं। इसके अलावा हमीरपुर डिपो में 32, राठ में 86, चित्रकूट में 28 और महोबा में 77 महिला परिचालक कार्यरत हैं। इन सभी महिलाओं के लिए यह नौकरी सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का जरिया बन चुकी है। महिला परिचालक अब सिर्फ नजदीकी रूटों तक सीमित नहीं हैं। वे दिल्ली से लखनऊ जैसे लंबे और व्यस्त रूटों पर भी सेवाएं दे रही हैं।

बांदा परिवहन निगम: ये जाने वफा यह जुल्म न कर, जान है तो जहान है

चित्रकूट मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल के अनुसार महिला परिचालकों की भर्ती रोजगार मेलों के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि इस पहल से महिलाओं को स्थायी आय का साधन मिला है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। चुनौती पूर्ण परिस्थितियों के बावजूद महिला परिचालक पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें अतिक्रमण हटाओ अभियान कराया बंद : दुकानदारों नें लगाया जयकारा

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : बांदा में युवती को बेहोश कर बना रहा था शारीरिक संबंध, पड़ोसियों के आने पर भागा दुकानदार

डीआईजी जेल नें देर रात मुख्तार अंसारी की बैरक खंगाला : अकस्मात निरीक्षण से मचा हड़कंप

दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, दो लोग हुए फरार, तलाश जारी, बिहार से 15 हजार में लाते थे, 25 हजार रुपए में बेचते थे

City News Uttar Pradesh

Banda : युवक का कटा शव, पुलिस के लिए बाइस दिनों से अनबूझ पहेली ! …

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने था डांटा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़