28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
टूटी सगाई, टूटा मन: नैनीताल में बांदा के इंजीनियर की मौत, व्हाट्सऐप पर छलका दर्द
उत्तर प्रदेश

टूटी सगाई, टूटा मन: नैनीताल में बांदा के इंजीनियर की मौत, व्हाट्सऐप पर छलका दर्द

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सगाई टूटने के गहरे सदमे ने ‘एक होनहार टेलीकॉम इंजीनियर’ की ‘जान’ ले ली। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में बांदा निवासी युवक ने ‘आत्मघाती कदम उठा’ लिया। मौत से पहले उसने अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर “धोखेबाज, तू बदल गई” लिखकर अपने दर्द का इज़हार किया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

टूटी सगाई, टूटा मन: नैनीताल में बांदा के इंजीनियर की मौत, व्हाट्सऐप पर छलका दर्द

बांदा जिले की नरैनी तहसील अंतर्गत बक्शी का पुरवा गांव निवासी विनय प्रजापति (28) उत्तराखंड के लालकुआं, अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ किराए के कमरे में रहते थे। दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। भाई राघवेंद्र के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे काम से लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। विनय का शव कमरे में मिला। पुलिस जांच में विनय का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

टूटी सगाई, टूटा मन: नैनीताल में बांदा के इंजीनियर की मौत, व्हाट्सऐप पर छलका दर्द

फोन की जांच के दौरान उसका व्हाट्सऐप स्टेटस सामने आया, जिसमें मंगेतर पर धोखा देने का आरोप लिखा था। पुलिस इस डिजिटल साक्ष्य को भी जांच का हिस्सा मानते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों के मुताबिक, विनय की शादी बांदा की ही एक युवती से तय हुई थी। कुछ महीने पहले सगाई हुई, शुरुआती दिनों में सब सामान्य रहा। लेकिन करीब एक महीने से युवती ने बात करना बंद कर दिया और बाद में सगाई तोड़ दी। विनय का कहना था कि युवती किसी और से बात करने लगी है और उसके साथ छल हुआ है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिल्कीपुर उपचुनाव में अजीत-चंद्रभानु समेत 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम हर्ष फायरिंग पर सख्त: लाइसेंस सत्यापन में अब कारतूसों का भी होगा हिसाब…

City News Uttar Pradesh

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज में लायलटेक संस्था का कमाल, कोरोना मरीजों के इलाज में सुधार ! …

फोरम का फैसला : स्टेट बैंक नें चुकाया 139846 कीधनराशि …

डीएम के निर्देश : एक सप्ताह में श्रमिकों की बच्चियों का कराएं जन्म पंजीकरण

अखिलेश यादव की ‘गिरफ्तारी के विरोध’ में सड़कों पर उतरे सपाई: बाबूलाल चौराहे से मंदिर तक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़