
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र की ‘रेल कनेक्टिविटी’ को ‘मजबूती’ देने वाली ‘झांसी–खैरार-मानिकपुर’ रेल लाइन के ‘दोहरीकरण’ की प्रक्रिया अब ‘जमीन पर तेजी सें आगे बढ़ने’ लगी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चित्रकूट जिले में 8.9724 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिससे 21 गांवों के कुल 1188 किसान प्रभावित होंगे। प्रभावित किसानों को करीब 11.67 करोड़ रुपये की प्रतिकर राशि दी जाएगी।

प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के पहले चरण में 37 किसानों को 97 लाख 55 हजार 259 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। प्रथम चरण में सरहट, शीतलपुर, तरौंहा और चंद्रगहना गांवों के किसानों को मुआवजा दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार शेष किसानों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रतिकर का भुगतान किया जाएगा ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो।

दोहरीकरण परियोजना के लिए सरहट, बहिलपुरवा, चंद्रामारा, शीतलपुर, तरौंहा, कर्वीमाफी, कपसेठी, भंभई, बैहार, रौलीकल्याणपुर, चंद्रगहना, पथरौड़ी, अहमदगंज, अकबरपुर, शिवरामपुर, खोह, अमिलिहा और कसहाई सहित करीब 21 गांवों की भूमि अर्जित की जाएगी। इसमें से लगभग 0.38 हेक्टेयर भूमि सरकारी है, जबकि शेष भूमि किसानों की है।

परियोजना से प्रभावित 1188 किसानों को उनकी भूमि के मूल्यांकन के आधार पर कुल 11.67 करोड़ रुपये का प्रतिकर दिया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जा रही है और सभी किसानों को नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। झांसी, खैरार, मानिकपुर रेल लाइन के दोहरीकरण से इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यातायात अधिक सुचारु होगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि माल परिवहन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
