
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला अस्पताल में “आम मरीजों की बेबसी” और “अफसरशाही के लिए दोहरे मापदंड की एक शर्मनाक तस्वीर” सामने आई है। जिस अल्ट्रासाउंड मशीन को ‘रेडियोलॉजिस्ट नहीं है’ कहकर एक सप्ताह से बंद रखा गया था, वह अचानक चालू हो गई, लेकिन तब, जब ज़िला अधिकारी जे. रीभा की बीमार बेटी अस्पताल पहुंचीं। आम “मरीजों के लिए लाचार बना सिस्टम, अफसरों के लिए मिनटों में सक्रिय” हो जाता है। यह सच्चाई बुधवार को जिले भर की आंखों के सामने आई।

बुधवार को जैसे ही डीएम जे. रीभा अपनी बेटी को लेकर अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष की ओर बढ़ीं, वहां “एक सप्ताह से पड़ा ताला झट से खुल” गया। डीएम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों और अर्दली स्टाफ के साथ पहुंचे “सीएमएस डॉ. के. कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली“। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. गुप्ता को तत्काल बुलाया गया और फिर एकदम ‘चमत्कार’ की तरह “अल्ट्रासाउंड भी हो गया”। जांच पूरी होते ही “डीएम का काफिला रवाना” हुआ और “अल्ट्रासाउंड रूम” पर एक बार फिर से “जनता के लिए ताला” जड़ दिया गया।

सीएमएस ने इस पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि “रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा बंद थी।” तो फिर सवाल यह है कि जब डीएम की बेटी को लेकर वह आईं, तो अचानक रेडियोलॉजिस्ट कहाँ से प्रकट हो गया ? क्या आम जनता को रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा नहीं मिलनी चाहिए ? अस्पताल परिसर में मौजूद दूरदराज से आए मरीजों ने इस घटना पर “तीखी नाराजगी” जताई।

बांदा का यह “मामला सिर्फ एक अल्ट्रासाउंड मशीन” तक सीमित नहीं है, बल्कि “प्रशासनिक संवेदनहीनता की गहरी बीमारी को उजागर” करता है। एक “अफसर की बेटी के लिए पूरा सिस्टम मिनटों में घुटनों” पर आ गया ! यह मामला पूरे प्रदेश की उस व्यवस्था को बेनकाब करता है जो “जनता के लिए बंद और अफसरों के लिए चालू” है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
