City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्त की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

 

मुफीद आलम

बांदा (बबेरू) । पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता की पुण्यतिथि पत्रकारों द्वारा शहीद दिवस रूप में मनाई गई। उनके स्मारक पर हवन पूजन कर श्रद्धांजलियां अर्पित हुई।


शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्त के साथी रहे पत्रकार डॉक्टर बुध प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। अग्निहोत्री ने बताया कि 13 जुलाई सन 1983 को पुलिस प्रशासन ने गुंडों से मिलकर सुरेश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। उन्हीं की याद में हर वर्ष 13 जुलाई को सुरेश चंद गुप्ता का शहीद दिवस मनाया जाता है। स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता नें पुलिस के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसी में पुलिस प्रशासन नें गुंडों से मिलकर उनकी हत्या करा दी थी।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह के द्वारा शहीद स्मारक को भव्यता से विस्तार करने के लिए पार्क बनवाए जाने की घोषणा की गई। कहा कि जल्द ही स्मारक पार्क अति सुंदर बनाया जाएगा। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल, पंकज द्विवेदी, शिव विलास शर्मा, कमलेश चौरसिया, मुफीद आलम ,रामू तिवारी, सुधीर अग्रहरि, जीतू श्रीवास, कासिम खान, अजय श्रीवास्तव आदि पत्रकार मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका …

रक्षाबंधन पर पालिका ने रचा ‘अपनत्व का इतिहास’: राखी ने जोड़ दिए दिल और दायित्व

City News Uttar Pradesh

Banda- अशिक्षित गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने का संकल्प !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक मौत : कटे तार पर पैर रखते ही लगा करंट, फि‍र नहीं उठा युवक, घर में मचा कोहराम

बांदा में बड़ा हादसा: बाईक सवार युवकों को ट्रक नें मारी ठोकर,दो की मौत एक घायल

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘महामाई मंदिर’ में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर ‘सख्त’ हिदायत

ब्रेकिंग न्यूज़