City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बाप रे बाप : खनिज विभाग के आगे साढ़े तीन अरब का सवाल ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बाप रे बाप “छह माह में कैसे खनिज विभाग जुटायेगा साढ़े तीन अरब रुपये। पट्टा धारक हो गये मालामाल और जिले का खनिज विभाग कंगाल। लाल सोने की लूट-खसोट में सरकारी व्यवस्था के टाप से लेकर बाटम तक सब नें मलाई काट माला-माल हुये। अब मुश्किल हालात यह हैं की खनिज विभाग को खनन से खोखली खदानों से लक्ष्य पूरा करना लोहे के चने चबाने से कम मुश्किल नहीं होगा,क्योकि छह माह में करीब साढ़े तीन अरब रुपये जुटाने की चुनौती है। इस वर्ष शासन ने चार अरब रुपये का लक्ष्य रखा है।

अब जिले के खनन पुराण पर नजर डालें तो खदान संचालकों ने नियम कानूनों की ऐसी-तैसी कर भारी भरकम मशीनों से तीन माह में ही खदानें खोखली कर डालीं।अब अक्तूबर से 6 माह के लिए फिर खनन का कार्य शुरू होगा।

बालू से खाली खदानों पर खदान ठेकेदार न दांव लगाएंगे न दाम।भला मलाई लूट लेने के बाद कोई घाटे का सौदा क्यों करेगा।
जिले की खदानों में अवैध खनन और ओवर लोडिंग की शिकायतों निरंतर अबाध गति से जारी रही। अवैध खनन प्रणाली न थमने का नतीजा रहा कि शुरुआती तीन महीनों में भी लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 16 फीसदी रायल्टी,राजस्व जुट पाया।

अब खनिज विभाग को शेष छह माह अक्तूबर से मार्च तक में शेष लक्ष्य तीन अरब 35 करोड़ 35 लाख जुटाना खासा चैलेंज होगा। उधर, खदानों में बालू खत्म हो जाने से पट्टाधारक हाथ खड़े करते जा रहे हैं। रायल्टी नहीं जमा कर रहे। अपनी करोड़ों रुपये जमा सिक्योरिटी भी जब्त हो जाने की उन्हें परवाह नहीं। अब खनन पहली अक्तूबर से शुरू होगा, लेकिन यह पट्टाधारक खोखली खदानों पर दांव और दाम लगाने के मूड में नहीं है। भले ही खनिज विभाग को उनकी सिक्योरिटी जब्त कर लेने पर ही संतोष करना पड़ेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिशन शक्ति : छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा बयान: बोले- श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं ?

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी

जेबें खाली कराने को आतिशबाजी का सज गया बाजार: सुरक्षा के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

City News Uttar Pradesh

डीएम के निरीक्षण में बेसिक शिक्षा की बदहाली की फिर खुली पोल : लगी फटकार

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव होंगे निरस्त ? कोरोना के भय पर चर्चायें गर्म : स्वास्थ विभाग नें बढ़ा दी टेस्टिंग !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़