- विनोद मिश्रा
बांदा । उत्तर प्रदेश सहित देश के कई प्रदेशो मे पत्रकारों के ऊपर लगातार हमले और हत्या का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी जनपदों के पत्रकारों खिलाफ मुकदमा लिखने को आतुर रहती है। देश मे पत्रकारों के स्वतंत्रा का दमन न किया जाय इसी को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट ऐसोशियेशन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।

– राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज उठाई पत्रकारों की रिहाई की मांग
जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शिवहरे के नेतृत्व मे पत्रकारो द्वरा भेजे गये ज्ञापन मे महामहिम राष्टापति से मांग की गयी है की बलिया के साहसी पत्रकारों को तत्काल रिहा किया जाय। सच्चाई का आईना दिखाने वाले अजीत ओझा व साथ मे अन्य गिरीफ्तार पत्रकारों के परिवार को एक करोड़ का मुवाबजा दिया जाय, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले अधिकारियों की जाँच कराकर निलंबित किया जाय। पत्रकारों पर लगातार दर्ज हो रहे मुकदमो पर रोक लगाई जाए और परिवार को पीड़ा पहुंचा कर लेखको के स्वतंत्रा का दमन न किया जाय। पत्रकार सुरक्षा का अयोग गठन कर लागू किया जाय।
पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा लिखने से पहले जिले के डी एम एसपी और पत्रकारों को जानकारी दी जाय। इस मोके पर के एस दुबे, मनोज गुप्ता, अनिल सिंह गौतम, संदीप तिवारी, सरोज त्रिपाठी, रोहित धुरिया, इलियास खान, प्रकाश गुप्ता, प्रदीप सिंह, कुलदीप मिश्रा, नरेश निगम, रोहित सिंह,रवि यादव और इमरान खान सहित दर्जनों पत्रकारों ने सहभागिता दर्ज की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
