- विनोद मिश्रा
बांदा। कई दिनों से गायब किसान का शव तिवारी का डेरा के पास खेत में बने सूखे जर्जर कुएं में मिला। दुर्गंध आने पर फसल काट रहे किसानों ने गांव में सूचना दी। जर्जर कुएं में जीव-जंतु होने की आशंका के चलते नलकूपों से पानी भरा गया, जिससे शव ऊपर उतराकर आ गया। बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता के ऊपर बैंक का काफी कर्ज था। जिसे जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। संभवतः इसी के चलते कुएं में कूद जान दे दी। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी 55 वर्षीय किसान सुखराम निषाद अपने घर से छह अप्रैल को घर से बिना बताए निकल गए थे। स्वजन ने आसपास व रिश्तेदारी में काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। गांव के तिवारी का डेरा के पास स्थित जर्जर कुएं के पास स्थित खेतों में फसल काट रहे किसान सभाजीत निषाद ने कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को सूचना दी। सुखराम का बेटा संदीप भी पहुंचा। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत पप्पू सिंह परिहार और पूर्व ब्लाक प्रमुख जसपुरा मिश्री लाल निषाद ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने तीन निजी नलकूपों के जरिए जर्जर कुएं में पानी भरवाया, जिसके बाद शव उतराकर ऊपर आ गया। जिसकी सुखराम के रूप में शिनाख्त हुई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
