29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

शर्मनाक : बांदा में चार साल की मासूम से रिश्ते के चाचा ने किया बलात्कार ​…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में बरात आने के बाद जनवासे के समय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने तख्त पर सो रही बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दिल दहला देने वाली घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वहां शनिवार रात 4 वर्षीय बच्ची के मामा की पैलानी कस्बे के एक गांव से बारात आई थी। इससे बच्ची अपनी बड़ी बहन व मां आदि स्वजन के साथ शादी में शामिल होने गई थी। देररात करीब डेढ़ बजे खाना खिलाने के बाद पिता ने उसे जनवासे प्राइमरी स्कूल में पड़ी तख्त पर अन्य बच्चों के साथ सुला दिया। इसके बाद पिता वहां से शादी संबंधी अन्य कार्यों को देखने चले गए। रविवार तड़के घर से पांच सौ मीटर दूर रहने वाला पड़ोसी 21 वर्षीय उमेश निषाद सो रही बच्ची को उठाकर जनवासे के पीछे करीब 20 मीटर दूर बबूल की झाडिय़ों के पास ले गया। वहां बच्ची के साथ आरोपित ने अपना मुंह काला किया। इस बीच बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसको पीटकर चुप रहने की हिदायत दी। रोने की आवाज किसी के कानों तक न पहुंचे बच्ची का तेजी से मुंह व गला दबाए रखा। इससे बच्ची बेहोश हो गई।

पिता का आरोप है कि बच्ची निशान देखकर गला घोटने का प्रयास करने की आशंका लग रही है। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपित उसे डर के मारे दोबारा उठाकर उसी तख्त में लिटाने के बाद फरार हो गया। सुबह करीब पांच व छह बजे के बीच जनवासे में सो रहे सब बच्चे जब जग गए बच्ची नहीं उठी तो पिता उसे उठाने पहुंचे। बच्ची को बेहोश व नाक से खून निकलता देखकर पिता उसे अपने घर ले गए। वहां बच्ची को दवा देने के बाद जब होश आया तब घटना की जानकारी हो सकी। स्वजन व ग्रामीणों ने आरोपित पड़ोसी की जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंपते हुए पिता ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल देखकर ग्रामीणों से पूछताछ की। अधिकारियों के निर्देश पर फारेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई गई है। सीओ ने बताया कि बच्ची को जिला महिला अस्पताल डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

City News Uttar Pradesh

अब ट्रेनों में भी हवाई जहाज वाला नियम: तय सीमा से ज़्यादा सामान पर भरना होगा 6 गुना जुर्माना

यूपी : पीएम मोदी के सपनों पर पलीता लगा रहे हैं अधिकारी, उद्घाटन से पहले ही खंडहर हुए करोड़ों की लागत से बने मकान …

City News Uttar Pradesh

कानपुर: राष्ट्रपति के हाथों फला-फूला पार्क अब तबेला बना, कचरे में पड़ा है कोविंद के नाम का लोकार्पण पत्थर

ससुर को बहू की हत्या में आजीवन कारावास: 42 हजार का अर्थदंड

City News Uttar Pradesh

बांदा : नहर में डाले गए जाल में फंसा किशोर का शव, छोटे को बचाने में डूब गया था बड़ा भाई …

ब्रेकिंग न्यूज़